script

जनसंख्या नियंत्रण कानून पर विवेक तन्खा बोले- यह देश हित में, इस पर राजनीति न करें

locationइंदौरPublished: Jul 17, 2021 06:50:40 pm

Submitted by:

Manish Gite

vivek tankha: इंदौर में राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने किया जनसंख्या नियंत्रण कानून का समर्थन…।

vivek.png

 

इंदौर। राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा (congress leader vivek tankha) ने जनसंख्या नियंत्रण का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि यह देश हित में है, मैं इसका समर्थन करता हूं, लेकिन इस पर राजनीति नहीं होना चाहिए। तन्खा ने कहा कि संजय गांधी भी इसे लेकर आए थे, लेकिन वो समय और तरीका सही नहीं था।

 

विवेक तन्खा (rajya sabha mp) शनिवार को यहां आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। तन्खा ने कहा कि इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। मैं इसके राजनीतिकरण का विरोधी हूं। तन्खा ने कहा कि संजय गांधी ने भी जनसंख्या नियंत्रण की बात कही थी, लेकिन उन्होंने सही बात गलत समय पर की थी। यह समय इमरजेंसी के दौरान था। तन्खा ने कहा कि भाजपा को चाहिए कि इसे राष्ट्रीय मिशन के रूप में लिया जाए, जिसे वोट के मुद्दे से ऊपर रखा जाए, नहीं तो राष्ट्र पिछड़ जाएगा। तन्खा ने चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि चीन में 30 साल तक वन चाइना पालिसी (one china policy) चलाकर जनसंख्या को काबू में कर लिया। देश जनसंख्या के कारण ही कई दशक पीछे चला गया।

 

https://twitter.com/hashtag/covidwarriors?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

केरल अच्छा उदाहरण

विवेक तन्खा ने जनसंख्या नियंत्रण कानून (population control bill) पर कहा कि मैं देशभक्त हूं, यदि हम जनसंख्या पर नियंत्रण नहीं करेंगे तो हर साल एक नया आस्ट्रेलिया बन जाएगा। फिर आप कितना भी विकास करो, गरीबी वहीं रहेंगे। केरल का ही उदाहरण ले लीजिए, वहां एजुकेशन अच्छा होने से वहां जनसंख्या वृद्धि दर जीरो बनी हुई है।

प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में तन्खा ने कमलनाथ को कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर कहा कि कमलनाथ को यदि जिम्मेदारी सौंपी जाती है, तो इससे अच्छी बात कुछ नहीं हो सकती है। वे सीनियर लीडर हैं, यह फैसला हाईकमान को लेना है। कमलनाथजी की क्षमता पर मुझे कोई शक नहीं। उनके पास व्यवस्थाओं का भंडार है।

//?feature=oembed

ट्रेंडिंग वीडियो