scriptVIDEO : मोदी-शाह के खिलाफ प्रदर्शन कर जला रहे थे पुतला, गड्ढे में गिर गए कांग्रेसी नेता | congress leaders protest against narendra modi and amit shah | Patrika News

VIDEO : मोदी-शाह के खिलाफ प्रदर्शन कर जला रहे थे पुतला, गड्ढे में गिर गए कांग्रेसी नेता

locationइंदौरPublished: Nov 11, 2019 11:51:12 am

सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा हटाने का विरोध

VIDEO : मोदी-शाह के खिलाफ प्रदर्शन कर जला रहे थे पुतला, गड्ढे में गिर गए कांग्रेसी नेता

VIDEO : मोदी-शाह के खिलाफ प्रदर्शन कर जला रहे थे पुतला, गड्ढे में गिर गए कांग्रेसी नेता

इंदौर. कांग्रेस पार्टी की हाईकमान सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा केंद्र सरकार ने हटा दी है। इसे लेकर पूरे देश में कांग्रेसी विरोध कर रहे हैं। सोमवार सुबह शहर में भी विरोध प्रदर्शन रखा, जहां एक अन्य घटना हो गई। यहां प्रदर्शन के दौरान एक कांग्रेसी नेता गड्ढे में गिर गए। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ कांग्रेसियों ने गांधी भवन के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने घरेलू गैस टंकी की मूल्य वृद्धि के साथ आर्थिक मंदी के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस दौरान प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया। पुतला छीनने के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों में काफी देर तक झड़प हुई।
VIDEO : मोदी-शाह के खिलाफ प्रदर्शन कर जला रहे थे पुतला, गड्ढे में गिर गए कांग्रेसी नेता
पुलिस कांग्रेसियों से पुतला छीनकर ले गई। झड़प के दौरान कांग्रेसी नेता देवेंद्र सिंह गड्ढे में गिर गए। कांग्रेस कार्यकर्ता तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। उन्हें कुछ चोटें आईं हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो