इंदौर

कांग्रेस मंत्री का दावा – दिल्ली चुनाव जीतने के लिए भाजपा करेगी कोई बड़ी घटना, 15 दिन में घोषित होगा हमारा प्रदेश अध्यक्ष

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने इंदौर में दिया बड़ा बयान
कहा- बजट और निर्भया केस के आरोपियों की फांसी से फायदा लेने का भाजपा कर रही प्रयास

इंदौरJan 30, 2020 / 10:57 am

हुसैन अली

इंदौर. प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए किसी तरह की बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है। भाजपा चुनावों को जीतने के लिए कुछ भी करने की तैयारी में है। दिल्ली में चुनावों की जिम्मेदारी संभाल रहे वर्मा ने बुधवार को इंदौर आकर ये बयान जारी किया।
must read : fb पोस्ट पर झगड़ा, भाजपा नेत्री ने मंडल उपाध्यक्ष को फोन पर दी धमकी- लडक़ों से कहकर तेरा जीना मुश्किल कर दूंगी

पीडब्ल्यूडी मंत्री वर्मा ने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बीजेपी शुरू से अधर्म की राजनीति करती हुई आई है। बीजेपी ने सिंहस्थ घोटाला किया था, इसलिए भगवान ने उन्हें सजा दी और उनकी सरकार गिर गई। बीजेपी ने इतने सालों की सरकार में एक भी गोशाला नहीं खोली उल्टा कत्लखाने जरूर खोले। वहीं वर्मा ने दावा किया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह आरएसएस और शीर्ष नेतृत्व के दबाव में है इसलिए वे अपने क्षेत्र जबलपुर में ही गड़बड़ी करवाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके कारण ही जबलपुर का माहौल बिगाड़ा जा रहा है।
must read : कांग्रेस कार्यालय के लिए मुख्यमंत्री कमल नाथ ने जमीन चिह्नित कर मांगी रिपोर्ट

15 दिन में मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष

वर्मा ने दावा किया है कि अगले 15 दिनों के भीतर मध्य प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। इसके लिए दिल्ली में बैठक हुई थी, जिसमें इस पर चर्चा हुई है। वर्मा के मुताबिक नया अध्यक्ष सत्ता और संगठन में समन्वय रखने वाला होगा। वहीं उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष 45 से 50 वर्ष की आयु वाला होगा। गौरतलब है कि इसके पहले प्रदेश के ही एक अन्य मंत्री और कांग्रेस प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा था कि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में ही नगरी निकाय के चुनाव होंगे।

Home / Indore / कांग्रेस मंत्री का दावा – दिल्ली चुनाव जीतने के लिए भाजपा करेगी कोई बड़ी घटना, 15 दिन में घोषित होगा हमारा प्रदेश अध्यक्ष

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.