scriptहटाने के बाद कांग्रेस नेताओं का फिर धरना | congress minsiter strike | Patrika News

हटाने के बाद कांग्रेस नेताओं का फिर धरना

locationइंदौरPublished: Mar 22, 2018 02:53:16 pm

Submitted by:

nidhi awasthi

किसान नेता सहित पूर्व विधायक की गिरफ्तारी का विरोध

congress
इंदौर. कलेक्टोरेट पर कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया। किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्टोरेट चौराहे पर भूख हड़ताल पर बैंठे किसान और कांग्रेस नेताओं को हटाने पर विरोध दर्ज करवाया गया है। कलेक्टोरेट के सामने गंजी कम्पाउंड पर बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल करने पर जिला प्रशासन ने कल रात करीब ११.३० बजे किसान और कांग्रेस नेताओं को हटा दिया गया था। टेंट नगर निगम की रिमूवल गैंग ने जब्त कर लिया गया था।
इसके साथ ही कांग्रेस के पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, किसान नेता व जनपद सदस्य पोपसिंह मालवीय और संतोष जाट को गिरफ्तार करवाकर जूनी इंदौर पुलिस थाने पर प्रकरण दर्ज करवा दिया गया। भूख हड़ताल बंद करवाने और नेताओं को गिरफ्तार करवाने के विरोध में आज जिला और शहर कांग्रेस मिलकर धरना देंगे। कलेक्टोरेट के सामने सुबह ११ बजे से धरना शुरू होगा, जो शाम ४ बजे तक चलेगा। पूर्व विधायक पटेल के नेतृत्व में धरना दिया जाएगा। इसके चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेसी सुबह १०.३० बजे से धरना स्थल पर जुटने लगे और प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया।
नहीं दी अनुमति
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि किसानों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन के साथ भूख हड़ताल के लिए जिला प्रशासन के अफसरों से कई बार अनुमति मांगी, लेकिन नहीं दी गई। नगर पुलिस अधीक्षक और जूनी इंदौर पुलिस थाना प्रभारी ने कहा है कि प्रदर्शन से हमें आपत्ति नहीं है। कांग्रेसियों के मुताबिक भाजपा सरकार के दबाव में जिला प्रशासन अपना काम ठीक से नहीं कर रहा है।
जारी रहेगी भूख हड़ताल
नेताओं का कहना है कि आज अगर धरना देने के दौरान पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजती है तो हम जेल में रहकर भूख हड़ताल करेंगे। किसानों को न्याय दिलाने के लिए शुरू की गई लड़ाई बंद नहीं होगी।
पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष यादव
गंजी कम्पाउंड पर कल शाम को प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव पहुंचे थे। उन्होंने किसान विरोधी नितियों को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार को कोसा। साथ ही लगातार आंदोलन करने का आह्वान कांग्रेस नेताओं से किया। किसान के साथ जनसमस्याओं को मुद्दा बनाकर सरकारी विभागों के जिम्मेदारों को घेरने की बाद भी कही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो