भाजपा के आयोजन से एक दिन पहले नारियल फोड़ गए कांग्रेस विधायक
इंदौरPublished: Sep 08, 2023 09:20:03 am
- सड़क भूमिपूजन पर गरमाई राजनीति


भाजपा के आयोजन से एक दिन पहले नारियल फोड़ गए कांग्रेस विधायक
इंदौर. सड़क के भूमिपूजन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीति गरमा गई है। पीडब्ल्यूडी के सड़क मंजूर करने पर भाजपाइयों ने भूमिपूजन का कार्यक्रम रखा था। इससे एक दिन पहले कांग्रेस विधायक ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नारियल फोड़ दिया। दरअसल, राऊ रंगवासा होते हुए सिंदोड़ा से नावदा और पीपल्दा से नयापुरा की सड़क का भूमिपूजन कार्यक्रम गुरुवार को रखा गया था।