scriptकांग्रेस विधायक ने नगर निगम आयुक्त को घुमाया गली-गली | Congress MLA inspection with municipal Corporation Commissioner | Patrika News

कांग्रेस विधायक ने नगर निगम आयुक्त को घुमाया गली-गली

locationइंदौरPublished: Aug 24, 2019 10:44:32 am

Submitted by:

Uttam Rathore

लोगों की समस्याएं बताकर जल्द से जल्द हल करने का कहा, मरीमाता चौराहा और बाणगंगा मुक्तिधाम का होगा विकास

कांग्रेस विधायक ने नगर निगम आयुक्त को घुमाया गली-गली

कांग्रेस विधायक ने नगर निगम आयुक्त को घुमाया गली-गली

इंदौर. कांग्रेस विधायक ने निगमायुक्त को अपने क्षेत्र की गलियों में घुमाया। साथ ही लोगों की समस्याओं से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द हल करने का कहा। इसके साथ ही मरीमाता चौराहा और बाणगंगा मुक्तिधाम का विकास करने का फैसला लिया गया। इस पर जल्द ही काम शुरू होगा।
एक नंबर विधानसभा से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने आज सुबह 7 बजे नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह को अपनी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले वार्डों की गलियों और मुख्य मार्गों में घुमाया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता दीपू यादव, सर्वेश तिवारी और निगम के अफसर भी मौजूद थे। विधायक शुक्ला ने निरीक्षण के दौरान आयुक्त सिंह को मरीमाता चौराहा का सौंदर्यीकरण, बाणगंगा मुक्तिधाम कायाकल्प, कब्रिस्तान और बाणेश्वर कुंड महादेव मंदिर पर विकास कार्य करने कहा। इस पर आयुक्त सिंह ने जल्द-जल्द योजना बनाकर काम शुरू करने की बात कही। साथ ही बाणगंगा क्षेत्र में बन रही दो पानी की टंकियों का काम देखा। ठेकेदार के ढीलपोल रवैए पर विधायक शुक्ला और आयुक्त सिंह ने फटकर लगाई। साउथ गाडरा खेड़ी में पिछले ३ वर्ष से अधूरी पड़ी पुलिया को लेकर ठेकेदार और निगम अफसरों को फटकार लगाते हुए काम जल्द शुरू करने का कहा। वार्ड क्रमांक 9 के सभी सरकारी बगीचों में प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्रीय पार्षद अनिता तिवारी ने आयुक्त सिंह से बगीचे में अंधेरा रहने की शिकायत की थी। कुशवाह नगर मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण जल्द से जल्द करने का कहा गया है। निरीक्षण के दौरान विधायक शुक्ला ने अपने क्षेत्र की जनता की समस्या से भी अवगत कराया। इसमें पानी, ड्रेनेज और सड़क सहित स्ट्रीट लाइट आदि समस्या शामिल थीं। इनका हल करने के लिए आयुक्त सिंह ने जोनल अफसरों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान कांग्रेस नेता यादव ने अपने वार्ड 10 और तिवारी ने अपने वार्ड 9 की समस्याओं से आयुक्त सिंह को अवगत कराया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो