scriptतांगे व घोड़े पर निकली कांग्रेस…भाजपा सरकार को घेरा | Congress Protest Against BJP | Patrika News

तांगे व घोड़े पर निकली कांग्रेस…भाजपा सरकार को घेरा

locationइंदौरPublished: May 26, 2018 02:22:41 pm

Submitted by:

Uttam Rathore

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि का विरोध, कलेक्टोरेट पर पहुंचकर किया प्रदर्शन

CONGRESS

CONGRESS

इंदौर. पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेस लगातार आंदोलन कर रही है। पिछलों दिनों जहां पूरे शहर के पेट्रोल पंपों पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर जनता को अच्छे दिन आने के लॉलीपॉप के साथ गुलाब की कली भेंट की, वहीं आज पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि का विरोध करने तांगे और घोड़ों पर सवार होकर निकले।

CONGRESS
शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले निकली इस यात्रा में शामिल होने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से रैली के रूप में कांग्रेस नेता पार्टी कार्यालय गांधी भवन पर सुबह १० बजे से आना शुरू हो गए। गांधी भवन से सुबह 11 बजे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व राऊ से विधायक जीतू पटवारी, शहर अध्यक्ष प्रमोद टंडन, प्रदेश मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा, राजेश चौकसे, देवेंद्र सिंह यादव, हनुमान पाल, प्रवक्ता अनूप शुक्ला, युवक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पिंटू जोशी और लोकसभा अध्यक्ष अमन बजाज सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में यात्रा शुरू हुई।
CONGRESS
केंद्र और राज्य में बैठी भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए कांग्रेसियों ने यात्रा निकाली जो कि गंधी भवन से मच्छी बाजार चौराहा, पंढरीनाथ, हरसिद्धि और मोती तबेला होते हुए कलेक्टोरेट पर पहुंची। यहां पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि का विरोध करने पहुंचे युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहन रखे थे। संजय सेतु पर इकट्टा होकर युवक कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता गांधी भवन पर पहुंचे।
CONGRESS
मनाया विश्वातघात दिवस
एक तरफ जहां कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि को लेकर बैलगाड़ी, साइकिल और तांगा यात्रा निकाली, वहीं आज केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकरा को भी चार साल पूरे हो गए है। इस दिन को कांग्रेस ने विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया। यात्रा के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा भेजे गए विश्वासघात वाले पोस्टर के जरिये जनता को 4 वर्ष की नाकामी बताने के साथ बताएंगे कि किस तरह मोदी सरकार ने इन 4 वर्षो में खाली भाषण देने के अलावा कुछ नहीं किया।
शहर कांग्रेस प्रवक्ता जोहर मानपुरा वाला ने कहा आज किसान अपनी उपज का सही दाम नहीं मिलने से परेशान हो रहा है। मनरेगा में काम नहीं होने से मजदूर अपनी मजदूरी करने के लिए दर- दर भटक रहा है। व्यापारियों पर नए-नए जीएसटी के नियम लागू करने के कारण उसका व्यापार चौपट हो रहा है। मंहगाई बेहताशा बढ़ रही है। इससे जनता का बजट गड़बड़ा गया है। आज देश का हर वर्ग सरकार की नितियों से परेशान है। इन सब परेशानियों के बावजूद भाजपा वाले देश की बेहाली पर जश्न मना रहे है। यह देश की जनता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। इसलिए कांग्रेस पार्टी आज विश्वासघात दिवस मना रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो