कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट प्रमोद द्विवेदी ने नगीन नगर में पुलिया के पास चौराहे पर शेखचिल्ली किराना स्टोर खोला। यहां पर कांग्रेस नेताओं जिनमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी मौजूद थी। यहां से 1 रुपये में 1 किलो आटा, नमक, आलू, प्याज संग मिर्ची की पुडिय़ा बेची। सुबह 9 बजे से शुरू हुई दुकान 11.30 बजे तक चली। इस दौरान कांग्रेस की नेत्रियां जहां जनता को सामान दे रही थी, वहीं सस्ती दर में सामान मिलने के चलते बड़ी संख्या में लोग यहां इक_ा हो गए थे। लंबी-लंबी कतारें लग गई थी। प्रदर्शन में विधायक संजय शुक्ला भी पहुंचे थे। इस दौरान वे जनता को कहते नजर आए कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने बढती मंहगाई पर लगातार विरोध दर्ज कराने की बात कही।
सांसद लालवानी का मुखौटा लगाकर बैठाया शाम को कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ राजबाड़ा पर प्रदर्शन किया। जनता की मुश्किल को समझने के लिए सांसद शंकर लालवानी को भी बुलाया था, लेकिन वे नहीं आए तो कांग्रेस के ही एक कार्यकर्ता को उनके चेहरे का मुखौटा लगाकर बैठा दिया गया। उसे हनुमान चालीसा का पाठ सुनाते हुए मंहगाई को रोकने के लिए निवेदन किया।