scriptकुत्ता भेंट करते ही निगम अफसर ने छोड़ी टेबल-कुर्सी, देखिए वीडियो | congress protest against street dog | Patrika News

कुत्ता भेंट करते ही निगम अफसर ने छोड़ी टेबल-कुर्सी, देखिए वीडियो

locationइंदौरPublished: Mar 27, 2018 05:16:18 pm

Submitted by:

Uttam Rathore

आवारा कुत्तों के आंतक से परेशान शहर की जनता के हित में कांग्रेस ने आज नगर निगम के बिलावली जोन पर सुबह 10 बजे अनूठा प्रदर्शन किया।

congress

congress

इंदौर। आवारा कुत्तों के आंतक से परेशान शहर की जनता के हित में कांग्रेस ने आज नगर निगम के बिलावली जोन पर सुबह 10 बजे अनूठा प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने निगम जोन के पीछे से ही कुत्ते को पकडक़र जोनल ऑफिस पर प्रदर्शन करने के साथ जोनल अफसर (जेडओ) को ज्ञापन दिया। इसके बाद कांग्रेसी ऑफिस के अंदर घुसे और जेडओ को कुत्ता भेंट करने लगे। इस पर उनके सहित अन्य निगमकर्मी टेबल-कुर्सी छोडक़र चले गए। जोन पर देवेंद्र सिंह यादव और नितेश नरवले के नेतृत्व में प्रदर्शन करने कांग्रेस नेता सुबह 9.30 बजे ही पहुंच गए, लेकिन किसी के साथ कुत्ता नहीं था।
congress
इस पर जोन के पीछे घूम रहे कुत्तों में से एक को पकडक़र कांग्रेसी ले आए। कुत्तों के आंतक की ढेरों शिकायतें होने के बावजूद निगम द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न करने पर जमकर नारेबाजी की गई। जेडओ सेवकराम पाटीदार प्रजापति को कांग्रेसियों ने ज्ञापन देकर समस्या का जल्द समाधान करने की मांग रखी। ज्ञापन लेकर जेडओ जोन के अंदर चले गए। कांग्रेसियों ने उन्हें कुत्ता भेंट करते हुए टेबल पर रख दिया। यह देख जेडओ पहले भडक़े, फिर टेबल-कुर्सी छोडक़र चले गए। उनके साथ ही अन्य स्टाफ भी चला गया। कांग्रेसी नारेबाजी कर जोन के बाहर आए गए। प्रदर्शन के दौरान सन्नी राजपाल, सादिक खान, सरफराज अंसारी, अमन जायसवाल और जीतू दीवान आदि मौजूद थे। कांग्रेसियों का कहना है कि निगम के 19 जोनों पर अफसरों का घेराव कांग्रेस करेंगे और जोनल अफसरों को आवारा कुत्ते भेंट किए जाएंगे।
congress protest against street dog
IMAGE CREDIT: congress
आवारा कुत्तों के आंतक से पूरा शहर परेशाना है, क्योंकि ये न जाने कब किस पर लपक जाए और न जाने कब किसे काट खाएं। कुत्तों के काटने का शिकार बच्चों से लेकर महिलाएं और बड़-बुर्जुग हो रहे है। कुत्तों के आंतक को रोकने के लिए कई बार निगम के सामने आवाज उठी, लेकिन जिम्मेदार नसबंदी करने के सिवाए और कुछ न करने का रोना रोकर बैंठ जाते है। साथ ही कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम निगम अफसर सुप्रीम कोर्ट और पशु प्रेमियों का हवाला देकर हाथ पर हाथ धरे बैंठे रहते है। नतीजतन लोग आए दिन कुत्तों के काटने के साथ लपकने पर दुर्घटना का शिकार होते रहते है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो