scriptबाबा साहेब की जन्मस्थली महू से शुरू हुआ कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान | Congress to save India's constitution | Patrika News

बाबा साहेब की जन्मस्थली महू से शुरू हुआ कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान

locationइंदौरPublished: Apr 14, 2018 10:41:35 am

Submitted by:

Uttam Rathore

राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के न आन पर प्रदेशाध्यक्ष ने की शुरूआत

abc
इंदौर. डॉ. आंबेडकर जयंती के अवसर पर संविधान बचाओ अभियान कांग्रेस ने आज महू से शुरू किया। कांग्रेसियों के अनुसार अभियान की शुरुआत भोपाल से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी करने वाले थे, लेकिन उनका दौरा निरस्त होने से प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने शुरुआत की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय कपूर, राष्ट्रीय सचिव सज्जन सिंह वर्मा, जिला अध्यक्ष अंतर सिंह दरबार, प्रदेश सचिव राजेश चौकसे और प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा, प्रदेशाध्यक्ष यादव समर्थक व अन्य कांग्रेसी मौजूद थे। इससे पहले यादव ने महू में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदेश प्रवक्ता सलूजा ने कहा संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस ने अभियान शुरू किया है, जो पूरे प्रदेश में चलेगा। महू पहुंचने से पहले यादव ने गीता भवन स्थित आम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
राजनीति छोड़ें, अपना काम करें

यादव ने साधु-संतों से आग्रह किया कि वे अपना काम करें। राजनीति करना हमारा काम है, हमें ही करने दें। उन्होंने यह कटाक्ष शिवराज सरकार पर किया। नर्मदा किनारे अवैध उत्खनन पर भी कई सवाल खड़े किए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार चौहान पर टिप्पणी करते हुए कहा वे मानसिक रूप से दिवालिया हो गए हैं, इसलिए अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं। शिवराज सरकार को उनका इलाज कराना चाहिए।
इंदौर से पहुंचे शक्ति प्रदर्शन करने
संविधान बचाने के लिए महू से शुरू हुए अभिायन में शक्ति प्रदर्शन भी खुब हुआ, क्योंकि प्रदेशाध्यक्ष यादव समर्थकों के साथ-साथ उन नेताओं ने भी अपनी ताकत दिखाई, जिन्हें विधानसभा चुनाव लडऩे के सपने आ रहे है। महू में आयोजन होने के बावजूद इंदौर से नेता गाडिय़ां भरकर ले गए, ताकि भिड़ दिखाकर अपनी दावेदारी पक्की कर सकें। कारण प्रदेशाध्यक्ष यादव ने पहले ही क्लियर कर दिया है कि जो जनता के लिए जमीन पर आकर लड़ेगा, उसे ही पार्टी मौका देगी। बावजूद इसके कांग्रेसी टिकट के लालच में जनता के बीच पहुंच कर समस्या जानने के बजाय पार्टी के बड़े नेताओं के आगे-पीछे घूम रहे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो