scriptमध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई बड़ी रणनीति, चुनाव जीतने का ऐसा है प्लान… | Congress will make president of every page of voter list | Patrika News

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई बड़ी रणनीति, चुनाव जीतने का ऐसा है प्लान…

locationइंदौरPublished: Jun 01, 2023 08:08:45 pm

Submitted by:

shatrughan gupta

विधानसभा का रण जीतने की पार्टी ने शुरू की कवायद।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई बड़ी रणनीति, चुनाव जीतने का ऐसा है प्लान...

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई बड़ी रणनीति, चुनाव जीतने का ऐसा है प्लान…

इंदौर. विधानसभा चुनाव की रंगत अब धीरे-धीरे चढ़ने लगी है। कांग्रेस ने अपनी विशेष रणनीति को अमलीजामा पहनाने के लिए काम शुरू कर दिया है। प्रदेश के बाहरी नेताओं को बनाए ऑब्जरवर्स ने भी प्रदेश में बैठकें लेना शुरू कर दी हैं। कांग्रेस अब वोटर लिस्ट के हर पन्ने का अध्यक्ष बनाकर चुनाव लड़ने की रणनीति पर काम कर रही है।
गुजरात से विधायक अर्जुन भाई मोढ़वाड़िया को इंदौर समेत कुछ जिलों का प्रभार दिया गया है। मोढ़वाड़िया ने बुधवार को सबसे पहले इंदौर में भाजपा का गढ़ कही जाने वाली विधानसभा-2 में बैठक ली। एमआर-10 पर आयोजित बैठक में नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे समेत 4 पार्षद और ब्लॉक, मंडलम-सेक्टर के कार्यकर्ता जुटे। मोढ़वाड़िया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें सरकार बनानी है। सबसे पहले वोटर लिस्ट के हर पेज का अध्यक्ष बनाकर उन वोटरों को कांग्रेस के पक्ष में वोट कराना है। भाजपा जैसी निगेटिव मार्केटिंग के बजाय फील्ड में काम करना है। हमारी मार्केटिंग कांग्रेस के पक्ष में सकारात्मक होना चाहिए। विधानसभा-2 के बारे में कहा कि ऐसा नहीं है कि हम यहां नहीं जीत सकते। मेहनत करेंगे, जनता के बीच जाएंगे तो जरूर चुनाव जीतेंगे। गुजरात में कई विधानसभाएं हमने ऐसी जीती हैं। इस दौरान कांग्रेस के इंदौर प्रभारी महेन्द्र जोशी और सह-प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा भी मौजूद थे।
सीएम को काले झंडे दिखाने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने किया नजरबंद
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान उन्हें काले झंडे दिखाने की घोषणा करने वाले नेताओं को पुलिस ने पहले ही नजरबंद कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हो गई। माणिकबाग में नेताओं को बंद कर बाहर पहरेदारी पर पुलिस बैठ गई। कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष मुकेश यादव, सरफराज अंसारी, गिरीश जोशी और कंवलजीत सिंह खालसा ने महाकाल लोक में प्रतिमा गिरने पर सीएम को काले झंडे दिखाने की योजना बनाई थी। ये सभी नेता दोपहर में पार्षद पति सादिक खान के घर पर इक्ट्ठा हुए। सूचना मिलते ही एरोड्रम पुलिसबल पार्षद के घर पहुंच गया। नेताओं से काले झंडे लेकर गेट पर ही पुलिस बैठ गई। नेताओं ने बाहर जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने जाने नहीं दिया। सीएम के रवाना होने पर नेताओं को छोड़ा गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो