धर्म के सहारे कांग्रेस दोबारा अपने क्षेत्रों में कब्जे की तैयारियों में जुटी
दो बार हारी सीट पर मोहल्लों में पार्थिव शिवलिंग निर्माण के जरिए शुरू की घर-घर पहुंचने की कवायद
इंदौर
Published: March 05, 2022 09:17:05 pm
इंदौर. एक बार फिर से अपनी परंपरागत सीटों को लेकर कांग्रेस गंभीर हो गई है। कांग्रेस ने इसके लिए धर्म के सहारे अपनी सीटों को दोबारा हासिल करने की पहल शुरू की है। इसके चलते विधानसभा तीन में कांग्रेस द्वारा हर हर महादेव घर घर महादेव कार्यक्रम शुरू किया गया है। शनिवार को इसके तहत सबनीसबाग में भी पार्थिव शिवलिंग निर्माण व पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कभी कांग्रेस का गढ़ रही विधानसभा तीन को लगातार दो बार से कांग्रेस हार रही है। वहीं इस सीट को दोबारा हासिल करने के लिए कांग्रेस ने घर-घर में पहुंचने की रणनीति बनाकर काम शुरू किया है। इसके चलते जनसंपंर्क अभियान, सदस्यता अभियान तो कांग्रेस चला ही रही है। साथ ही अब धार्मिक आयोजन भी करवा रही है। सिके चलते शनिवार को कांग्रेस नेता पिंटू जोशी के नेतृत्व में सबनीसबाग में हुए इस शिवलिंग निर्माण व बारह ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं के साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्र के पुरूष भी मौजूद रहे। इस दौरान पंडित विशाल चतुर्वेदी सहित कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष निलेश पटेल, लोधी समाज अध्यक्ष संतोष वर्मा सहित अन्य नेताओं ने पिंटू जोशी ने सपत्नीक पार्थिव शिवलिंग निर्माण के साथ ही पूजन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप छोटु शुक्ला, राकेश कुशवाह, रामा जरिया, घासीराम जरिया, प्रिंस जोशी, कन्हैया पहलवान, लक्ष्मण जरिया, गोलु पंवार, दिलीप जरिया, बिट्टू जरिया, गोपी परमार, राजू परमार, सोनू कौशल, अणु जरिया, राहुल पंवार, पप्पू जरिया, गोपाल जरिया, कैलाश जरिया, गणेश चौधरी, दीपेश पंवार, चेतन जरिया, छोटेलाल जरिया, तोताराम कुशवाह, बाबुलाल कुशवाह, मुकेश पंवार, रविकांत व्यास, सत्यनारायण पुरोहित, भागीरथ जरिया, मंगेश पंवार, पप्पु उस्ताद, हिरालाल जरिया, बाबु जरिया, दोला पटेल, जितेन्द्र लोटरी, उमेश जरिया, लक्ष्मी जरिया, कस्तुरी जरिया बसंती जरिया, बिरजो जरिया, बरखा जरिया, कमला पंवार, माला पंवार, गन्नोबाई जरिया, अत्री बाई जरिया, लिला परमार, मधुबाला सेंगर,कमलेश जरिया, द्रौपती जरिया,अनूप शुक्ला, राजेश यादव, जयेश व्यास, विकास जाटव, अनिल काम्बले, विनोद मेहरा, आनंद नंदवाल, मनीष नंदवाल, आकाश निजामपुरकर एवं सैकड़ो की संख्या में रहवासीगण शामिल हुए।

रुद्राभिषेक करते हुए काग्रेस नेता पिंटू जोशी, लोधी समाज अध्यक्ष संतोष वर्मा और अन्य क्षेत्रीय नागरिक
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
