scriptसत्ता मिलते ही बदला नजारा, कांग्रेस कार्यालय में सालों बाद दिखी कार्यकर्ताओं की भीड़ | Congress workers in the Congress office after a long time | Patrika News

सत्ता मिलते ही बदला नजारा, कांग्रेस कार्यालय में सालों बाद दिखी कार्यकर्ताओं की भीड़

locationइंदौरPublished: Dec 29, 2018 11:19:28 am

सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस कार्यालय का नजारा बदला सा दिखने लगा है।

congress

सत्ता मिलते ही बदला नजारा, कांग्रेस कार्यालय में सालों बाद दिखी कार्यकर्ताओं की भीड़

इंदौर. सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस कार्यालय का नजारा बदला सा दिखने लगा है। शुक्रवार को पार्टी के 133वें स्थापना दिवस पर गांधी भवन पर 300 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे, जबकि पिछले साल महज 40 कार्यकर्ताओं ने मिलकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया था।
सत्ता में वापसी के बाद यह संगठन से जुड़ा पहला कार्यक्रम था। इस दौरान सबसे पहले सेवादल शहर अध्यक्ष सच सलूजा ने कांग्रेस कार्यालय पर लगे पार्टी ध्वज को बदला। ध्वज को कार्यवाहक शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल की उपस्थिति में सलामी दी गई। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कन्हैयालाल खादीवाला की प्रतिमा पर पुष्प समर्पित किए गए। वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माणकचंद मारु, टीएन नांदेचा, डॉ. दत्तात्रय कापसे का सम्मान किया गया। इस मौके पर कार्यवाहक शहर अध्यक्ष बाकलीवाल ने सभी कार्यकर्ता व नेताओं को लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की विजय के लिए संकल्प दिलाया। इस दौरान विधायक संजय शुक्ला, रामेश्वर पटेल, सत्यनारायण पटेल, मोहन सेंगर, राजेश चौकसे, अनिल यादव, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमन बजाज, सुरेश मिंडा, छोटे यादव, रमेश उस्ताद सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, शहर कांग्रेस पदाधिकारी एवं मोर्चा संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो