इंदौरPublished: Jan 24, 2023 05:27:13 pm
Ashtha Awasthi
मालवा के अलावा निमाड़ से भी इंदौर मंडी में पहुंच रहा फल
इंदौर। शहर में इन दिनों अमरूद की जोरदार आवक हो रही है। मालवा के अलावा निमाड़ से भी बड़ी तादाद में फल पहुंच रहा है। देशी से ज्यादा हाइब्रिड अमरूद बिक रहा है। बड़े आकार के जापानी थाई अमरूद की डिमांड ज्यादा है। इसके अलावा इलाहाबाद सफेदा, लखनऊ-49, ललित, श्वेता भी खूब पसंद किया जा रहा है। शहर में हर दिन औसतन 5-10 टन अमरूद की खपत हो रही है। इंदौर से आसपास के शहरों-कस्बों में भी अमरूद जा रहा है।