scriptयुवक को चाकुओं से गोदा, जाने क्या है मामला | Controversy over talking to a woman | Patrika News

युवक को चाकुओं से गोदा, जाने क्या है मामला

locationइंदौरPublished: Jul 12, 2019 05:54:48 pm

युवती से बात करने को लेकर विवाद

indore

युवक को चाकुओं से गोदा, जाने क्या है मामला

इंदौर. रावजी बाजार थाना क्षेत्र में कल एक युवक को बदमाश ने चाकू मारकर घायल कर दिया। बताया जाता है कि आरोपित की रिश्तेदार के साथ बात करने को लेकर उनके बीच में विवाद हो गया था। इस पर आरोपित ने चाकू से हमला कर दिया। युवक की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार मो. शकील पिता अब्दुल सत्तार निवासी पठान मोहल्ला जूनी इन्दौर ने शाहरुख पिता अब्दुल सत्तार के खिलाफ शिकायत की है। आरोपित ने समीर पिता मो. शकील (19) पर चाकू से हमला किया है। सीएसपी केसी मालवीय ने बताया कि आरोपित क े परिवार की एक युवती से घायल बात करता था। इसी बात को लेकर उनके बीच में कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर उनके बीच में रंजिश चली आ रही थी।
कल दोनों का घर के पास ही में सामना हुआ तो एक बार फिर से उनके बीच में विवाद हो गया। इस पर बदमाश ने चाकू से समीर पर हमला कर दिया। उसके पेट में चाकू लगने से गंभीर चोट आई। आसपास के लोग वहां पर पहुंचे तो आरोपित वहां से भाग गया। परिजनों को जानकारी लगी तो उसे एमवाय अस्पताल ले आए। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है और कार्रवाई कर रही है।
मोटर के विवाद में मारा चाकू

एक अन्य चाकूबाजी की वारदात चंदन नगर की है। पुलिस के अनुसार शाहनवाज पिता अब्दुल शकुर निवासी केशव नगर की शिकायत पर अशरफ और मुबारिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मोटर रिपेयरिंग का काम करता है। अशरफ के घर पर गए तथा मोटर को बोरवेल से निकालने की कोशिश की तो मोटर नहीं निकली। इसी बात को लेकर उनके बीच में विवाद हो गया था। दोनों के बीच में मारपीट तक की नौबत आ गई। हाथपाई होने लगी तो वह और सलीम वहां से जाने लगे इसी बीच आरोपित ने चाकू से हमला कर दिया। सलीम को चाकू लग गया। इस पर वह सलीम को बचाने के लिए उतरे तो उनके साथ भी मारपीट की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो