scriptकोरोना का कहर : 1 माह में 12000 लोग विदेश से लौटे, सूची यहां देखें | corona High Alert in MP 12000 people returned from foreign in 1 month | Patrika News

कोरोना का कहर : 1 माह में 12000 लोग विदेश से लौटे, सूची यहां देखें

locationइंदौरPublished: Mar 27, 2020 01:10:18 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

सरकार ने जारी की विदेश से लौटने वालों की सूची…

corona_high_alert_in_mp_news_1.jpg

कोरोना का कहर : 1 माह में 12000 लोग विदेश से लौटे, सूची यहां देखें

इंदौर : कोरोना वायरस (COVID-19) के कहर से पूरा देश जूझा रहा है। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए देशव्यापी तालाबंदी की गयी है। इसके बावजूद कोरोना के संक्रमण के आंकड़े हर दिन बढ़ते नजर आ रहें। मध्यप्रदेश के 5 जिले (इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, शिवपुरी और उज्जैन) में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही। इससे सरकार की चिंताएं अब बढ़ने लगी हैं।

कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए अब मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 15 फरवरी के बाद विदेश से लौटे मध्यप्रदेश के लोगों की जिलेवारे सूची जारी की है। जिसमें एक माह में 12 हजार से अधिक नागरिक मध्यप्रदेश लौटे हैं। जिनहें सरकार ने होम क्वारेंटाइन के लिए प्रेरित किया है।

 

इंदौर आने वालों की संख्या सबसे ज्यादा

विदेश से लौटे मध्यप्रदेश के लोगों की जिलावार सूची के अनुसार 15 फरवरी से 26 मार्च तक मध्यप्रदेश में 12 हजार 125 लोग आए। जिनमें विदेश से इंदौर आने वालों की संख्या 4 हजार 415 सर्वाधिक है। भोपाल आने वालों की संख्या 2 हजार 605, जबलपुर 725, ग्वालियर 689, उज्जैन 605, रतलाम 510, सागर 205, नीमच 206 की है, और सबसे कम लोग अलीराजपुर 1 और शहडोल 1 की है।

प्रशासन की सख्त चेतावनी

प्रशासन ने कोरोना के प्रकोप पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाते हुए पॉजिटिव मिले मरीजों के घरों को सील कर एपिसेंटर घोषित कर दिया है। मरीज के परिजन होम क्वारेंटाइन पीरियड में रहेंगे। प्रशासन ने सख्त चेतावनी देते हुए घरों से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बावजूद बेवजह घरों से बाहर निकलना भयावह स्थित निर्मित होने की दिशा में बढ़ रहा है।

संक्रमण को रोकने के लिए बफर जोन

कोरोना से दो मौत के बाद अब प्रशासन की चिंताएँ बढ़ती जा रही है। तीन दिन में 11 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। ऐसे में लोगों को बचाने के लिए मास्क और सेनिटाइज के साथ घरों से बेवजह बाहर ना निकले और 1 मीटर की दूरी में रहने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। साथ ही पीड़ित के घर से बाहर के 5 किलोमीटर की परिधि को बफर जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र के रहवासियों की रैंडम जांच की जाएगी। चिंहित एडिया को नगर निगम सेनिटाइज किया जाएगा।

तैयार रहें सभी अस्पताल

कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए हमारे पास काफी सीमित संसाधन हैं। इंदौर शहर में सरकार और निजी सभी को मिलाकर आईसीयू में करीब 300 बेड हैं, जबकि इनमें 200 पर ही वेंटिलेटर व्यवस्था है। इंदौर में जिस तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, उस हिसाब से स्वास्थ्य विभाग ने पहले से ही छोटे-बड़े निजी अस्पतालों को तैयार रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

 

राज्य शासन द्वारा 15 फरवरी के बाद विदेश से लौटे मध्यप्रदेश के लोगों की जिलावार सूची जारी की जा रही है। नीचे अपने जिले की सूची देखें, और सूची में आपके परिचित या पड़ोसी हैं तो उन्हें होम क्वारेंटाइन के लिए प्रेरित करें।
Bhopal 2605
CHATARPUR 195
CHHINDWADA 98
DAMOH 9
DATIA 3
DEVAS 122
Dhar 134
DINDORI 3
GAWLIOR 689


Guna 67
Harda 13
HOSHANGABAD 197
Indore 4415
JABALAPUR 725
JHABUA 14
KAHNDWA 212
Katni 153
KHARGONE 51
MANDSAUR 45
MORENA 20
Narsinghpur 47
NEEMACH 206


PANNA 7
Raisen 29
RAJGARH 12
Ratlam 510
Rewa 60
Sagar 205
Satna 156
Sehore 135
SHAHDOL 1
Shivpuri 43
Sidhi 12

Singrauli 13
Tikamgarh 28
Ujjain 605
UMARIA 20
Vidisha 77

Total 12125

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो