इंदौर

Corona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 8996, अब तक 384 ने गवाई जान

24 घंटों के भीतर शुक्रवार रात तक कोरोना के 234 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 8996 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 384 है।

इंदौरJun 05, 2020 / 08:57 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

Corona positive report after Neemuch’s death in bhilwara

इंदौर। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान शुक्रवार रात तक प्रदेश में कोरोना के 234 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 8996 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शुक्रवार रात तक 54 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में अब तक 149 हो चुकी है। वहीं, राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान शुक्रवार रात तक 52 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, शहर में अब तक 61 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना से संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 384 हो चुकी है।

इंदौर के हालात बेहद खराब
प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। शुक्रवार को शहर में 54 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3687 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 1295 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 149 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। तो वहीं 2243 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

 

भोपाल प्रदेश का बड़ा हॉटस्पॉट
शुक्रवार को राजधानी भोपाल में कोरोना के 52 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1682 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 61 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 1157 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 464 एक्टिव केसेज हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.