scriptमुस्लिमों ने उठाई हिंदू महिला की अर्थी, विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार | corona news : Muslims ritualistically cremated the Hindu woman | Patrika News

मुस्लिमों ने उठाई हिंदू महिला की अर्थी, विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार

locationइंदौरPublished: Apr 06, 2020 03:07:42 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

कोरोना महामारी के संकट में मानवता की मिसाल…

corona_news_muslims_ritualistically_cremated_the_hindu_woman.jpg

मुस्लिमों ने उठाई हिंदू महिला की अर्थी, विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार

इंदौर : देशव्यापी कोरोना महामारी के संकट की घड़ी में इंदौर शहर के साउथ तोदा में मानवता की मिसाल पेश करने वाला मामला सामने आया है। यहां हिंदू महिला के निधन होने पर उसके अंतिम संस्कार के लिए मुस्लिम पड़ोसी आगे आए और विधि-विधान से अंतिम संस्कार भी किया। जानकारी के अनुसार महिला के परिवार में कोई नहीं है। पड़ोसी मुस्लिम युवकों ने अर्थी को कंधा दिया।

मुस्लिम युवाओं ने अर्थी को कंधा दिया

सोमवार की सुबह साउथ तोदा इलाके में रहने वाली हिंदू महिला की आज सवेरे मृत्यु हो गई। उसका अंतिम संस्कार आसपास रहने वाले मुस्लिम परिवारों ने किया। हिंदू रीति रिवाज से अर्थी को मुस्लिम युवाओं ने अर्थी को कंधा देते हुए शव यात्रा निकाली। श्मशान घाट पर उनका विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि महिला काफी दिनों से बिमार चल रही थी। जिसकी आज सुबह निधन हो गया।

बिमारी के चलते महिला का निधन

पड़ोसियों ने बताया कि महिला के परिवार में कोई नहीं है। लंबे समय से महिला बीमार चल रही थी। कोरोना वायरस के इस संकट में आज महिला की सुबह निधन हो गया। महिला के अंतिम संस्कार को जब कोई नहीं ले गया तो आसपास के मुस्लिम लोगों ने महिला की हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम विदाई दी।

ट्रेंडिंग वीडियो