scriptCorona virus : सेवा की ऐसी चढ़ी धून… जेब का पैसा लगाकर रोज खिला रहे है 4 हजार लोगों को खाना | Corona Virus: Applying pocket money to 4 thousand people daily | Patrika News

Corona virus : सेवा की ऐसी चढ़ी धून… जेब का पैसा लगाकर रोज खिला रहे है 4 हजार लोगों को खाना

locationइंदौरPublished: Apr 27, 2020 11:59:57 am

Submitted by:

Mohit Panchal

सुबह से काम पर लग जाते हैं परिवार के सदस्य, विधायक ने शुरू किया था भंडारा, अंजाम दे रहे मंडल अध्यक्ष

Corona virus : सेवा की ऐसी चढ़ी धून... जेब का पैसा लगाकर रोज खिला रहे है  4 हजार लोगों को खाना

Corona virus : सेवा की ऐसी चढ़ी धून… जेब का पैसा लगाकर रोज खिला रहे है 4 हजार लोगों को खाना

इंदौर। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए शहर में लगे कफ्र्यू से कई घरों में चूल्हा जलना बंद हो गया है। ऐसे परिवार भूखे नहीं सोएं, इसको लेकर कई कर्मवीरों ने मैदान संभाल रखा है। एक परिवार ऐसा है, जो तड़के ४ बजे से काम पर लग जाता है ताकि ४ हजार लोगों को समय पर भोजन मिल सके। २०० लोगों की टीम ये सेवा कार्य कर रही है।
नगर निगम पूरी शिद्दत से जनता तक राशन पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। गरीबों को मुफ्त व सक्षम परिवार को किराना दुकानों के माध्यम से कच्चा राशन भी पहुंचाया जा रहा है। शहर की आबादी के हिसाब से निगम का प्रयास भी अधूरा है, जिसे राजनीतिक दल और समाजसेवी पूरा कर रहे हैं। नेहरू नगर में भाजपा नेता अजीत रघुवंशी का परिवार इन्हीं में शामिल है। विधायक महेंद्र हार्डिया के आह्वान पर ३० मार्च को तैयार भोजन का वितरण शुरू किया गया। दो हजार लोगों की व्यवस्था से शुरुआत हुई और आंकड़ा ४ हजार तक पहुंच गया है। इतनी मात्रा में खाना तैयार करने के लिए रघुवंशी और उनके दोनों बेटों के साथ परिवार सुबह ४ बजे से हलवाई की टीम के साथ काम शुरू करते हैं। बड़ी बात ये है कि पूरे खाने का खर्चा भी वही उठा रहे हैं। शुरुआती दौर में जरूर मदद मिली थी। इसके वितरण की व्यवस्था रघुवंशी के बड़े बेटे व वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष अमित रघुवंशी के पास है। करीब २०० कार्यकर्ताओं की टीम सुबह १० बजे से भोजन बांटना शुरू कर देती है। दो घंटे में करीब ४ हजार लोगों तक भोजन पहुंच जाता है। कई गरीब परिवार भोजन के पैकेट का इंतजार ही करते हैं।
कच्चा सामान भी बांटा

वीर सावरकर मण्डल में विधायक हार्डिया की ओर से 100 क्विंटल आटा, 20 क्विंटल चावल, 12 क्विंटल दाल व हजार लीटर तेल का वितरण भी किया गया। रघुवंशी के मुताबिक 24 अप्रैल तक करीब 6300 कच्चे सामान के पैकेट का वितरण किया जा चुका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो