scriptAlert : भेजे गए 40 सैंपल में मिले 17 पॉजिटिव, पूर्व में सामने आए 27 के संपर्क में आए थे ये लोग | Coronavirus high alert 17 more corona positive total cases 44 of COVID | Patrika News

Alert : भेजे गए 40 सैंपल में मिले 17 पॉजिटिव, पूर्व में सामने आए 27 के संपर्क में आए थे ये लोग

locationइंदौरPublished: Mar 31, 2020 11:03:22 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

सैम्पल रिपोर्ट आने के बाद सामने आई बड़ी खबर…

corona_positive_total_cases_44_of_covid-19.jpg

Alert : भेजे गए 40 सैंपल में मिले 17 पॉजिटिव, पूर्व में सामने आए 27 के संपर्क में आए थे ये लोग

इंदौर : कोरोना COVID-19 महामारी को लेकर इंदौर में अबतक 44 कोरोना पॉजिटिव मिले है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल भेजे गए 40 सैम्पल में 17 पॉजिटिव आने के बाद इंदौर शहर को हाईरिस्क जोन में रखा गया है। टोटल लॉकडाउन के बाद अब 48 घंटों कोरोना के कम्यूनिटी संक्रमण को रोकने के लिए अहम हो गया है। जानकारी के अनुसार यदि कोरोना संक्रमण की चैन नहीं तोड़ी तो इंदौर शहर खतरे में आ सकता है। इसके लिए घरों से बाहर ना निकलने की सख्त हिदायत दी गई हैं।

संक्रमित मरीजों से संपर्क में आने के बाद फैला वायरस

जानकारी के अनुसार पूर्व में सामने आए 27 मरीजों के संपर्क में आए लोगों में कोरोना पॉजिटिव मिला है। ये सभी मरीज इंदौर के हैं। कोरोना से अब तकक प्रदेश में 5 की मौत (इंदौर-3, उज्जैन-2) के बाद अब प्रशासन की चिंताएं बढ़ती जा रही है। ऐसे में लोगों को बचाने के लिए मास्क और सेनिटाइज के साथ घरों से बेवजह बाहर ना निकले और 1 मीटर की दूरी में रहने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। साथ ही पीड़ित के घर से बाहर के 5 किलोमीटर की परिधि को बफर जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र के रहवासियों की रैंडम जांच की जाएगी। चिंहित एरिया को नगर निगम सेनिटाइज किया जाएगा।

एमपी में 64 कोरोना पॉजिटिव

अब मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 47 से बढ़कर 64 पहुंच गई है। सबसे ज्यादा 44 मरीज इंदौर में है। इसके अलावा जबलपुर में 8, भोपाल में 3, उज्जैन में 5, शिवपुरी में 2 और ग्वालियर में 2 संक्रमित मिले हैं। जबकि अब तक पांच मरीजों (इंदौर-3, उज्जैन-2) की मौत हो चुकी है।इंदौर में लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए इसे हाईरिस्क पर रखा गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो