scriptCorona Update : संक्रमितों की संख्या 31 हज़ार के पार, अब तक 654 की मौत | coronavirus latest update 16 october indore 342 positive found | Patrika News

Corona Update : संक्रमितों की संख्या 31 हज़ार के पार, अब तक 654 की मौत

locationइंदौरPublished: Oct 17, 2020 03:01:33 pm

Submitted by:

Faiz

इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान शुक्रवार रात तक कोरोना के 342 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 31096 हो गई है। यहां अब तक 654 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 26669 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 3773 केस एक्टिव हैं।

Corona Update

Corona Update : संक्रमितों की संख्या 31 हज़ार के पार, अब तक 654 की मौत

इंदौर/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी आने लगी है। सूबे में कई जिले ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। शुक्रवार रात को सामने आई कोरोना रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में 342 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 31096 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 3773 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 654 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 26669 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- अब सरकार के विरोध में आए निजी स्कूल, भूख हड़ताल के साथ करेंगे प्रदर्शन, 45 हजार स्कूल बंद होने का डर


उज्जैन में 29 पॉजिटिव

उज्जैन जिले में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 3336 हो गई है। जबकि, 97 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 3067 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 172 केस एक्टिव हैं। इनमें से 440 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

पढ़ें ये खास खबर- सैयदना साहब ने समाज के लोगों को दिए प्रवचन, कहीं ये अहम बातें, देखें वीडियो


धार में 21 पॉजिटिव

धार में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 2580 हो गई है। जबकि, 39 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 2433 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 108 केस एक्टिव हैं। इनमें से 174 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

पढ़ें ये खास खबर- उपचुनाव का रण : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिग्विजय सिंह को कहा- ‘देश का सबसे बड़ा जयचंद’, देखें वीडियो


रतलाम में 20 पॉजिटिव केस

जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रात तक 20 और रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें 15 रतलाम और 5 जावरा के केस हैं। जिले में अब तक कुल 2277 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 2039 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 50 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 188 एक्टिव केस बचे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो