scriptCorona Update : 24 घंटे में रिकॉर्ड 478 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, अब तक 545 की मौत | coronavirus latest update 27 september indore 478 positive found | Patrika News

Corona Update : 24 घंटे में रिकॉर्ड 478 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, अब तक 545 की मौत

locationइंदौरPublished: Sep 28, 2020 02:52:40 pm

Submitted by:

Faiz

इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान रविवार रात तक कोरोना के रिकॉर्ड 478 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 22607 हो गई है। यहां अब तक 545 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 17932 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 4130 केस एक्टिव हैं।

Corona Update

Corona Update : 24 घंटे में रिकॉर्ड 478 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, अब तक 545 की मौत

इंदौर/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी आने लगी है। सूबे में कई जिले ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। रविवार को शहर में 478 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 22607 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 4130 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 545 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 17932 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- उपचुनाव की तैयारी : कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, मालवा-निमाड़ के तीन प्रत्याशियों का ऐलान


उज्जैन में 47 पॉजिटिव

उज्जैन जिले में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 2889 हो गई है। जबकि, 92 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 2278 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 530 केस एक्टिव हैं। इनमें से 381 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

पढ़ें ये खास खबर- बस ऑपरेटर्स के लिए खुशखबरी : 1 अप्रैल से 31 अगस्त तक का RTO टेक्स माफ


धार में 35 पॉजिटिव

धार में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 2175 हो गई है। जबकि, 28 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 1494 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 653 केस एक्टिव हैं। इनमें से 132 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

पढ़ें ये खास खबर- ये कारोबार शुरु करने के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद, इच्छुक व्यक्ति को ट्रेनिंग भी दी जाएगी


रतलाम में 26 पॉजिटिव केस

जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रात तक 26 और रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें 20 रतलाम और 6 जावरा के केस हैं। जिले में अब तक कुल 1932 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 1605 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 37 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 290 एक्टिव केस बचे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो