script

Corona Update : तेजी से आ रहा सुधार, 24 घंटे में सामने आए 148 नए संक्रमित, 679 की मौत

locationइंदौरPublished: Oct 29, 2020 02:41:02 pm

Submitted by:

Faiz Faiz Mubarak

इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान बुधवार रात तक कोरोना के 148 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 33719 हो गई है। यहां अब तक 679 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 29799 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 3341 केस एक्टिव हैं।

Corona Update

Corona Update

इंदौर/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी आने लगी है। सूबे में कई जिले ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। बुधवार रात को सामने आई कोरोना रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में 148 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 33719 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 3241 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 679 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 29799 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- उपचुनाव में पाकिस्तान की एंट्री : केंद्रीय मंत्री बोले- ‘पाकिस्तान ने हरकत की तो मोदी औकात याद दिला देंगे’


उज्जैन में 6 पॉजिटिव

उज्जैन जिले में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 3507 हो गई है। जबकि, 97 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 3267 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 143 केस एक्टिव हैं। इनमें से 445 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

पढ़ें ये खास खबर- शादी से एक महीने पहले युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिता बोले- मातम में बदल गईं खुशियां


धार में 11 पॉजिटिव

धार में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 2761 हो गई है। जबकि, 48 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 2586 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 127 केस एक्टिव हैं। इनमें से 177 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रात तक 7 और रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें 5 रतलाम और 2 जावरा के केस हैं। जिले में अब तक कुल 2452 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 2234 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 55 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 163 एक्टिव केस बचे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो