scriptCorona Update : 24 घंटे में रिकॉर्ड 482 नए केस पॉजिटिव, अब तक 565 की मौत | coronavirus latest update 30 september indore 482 positive found | Patrika News

Corona Update : 24 घंटे में रिकॉर्ड 482 नए केस पॉजिटिव, अब तक 565 की मौत

locationइंदौरPublished: Oct 01, 2020 04:53:47 pm

Submitted by:

Faiz

इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान बुधवार रात तक कोरोना के रिकॉर्ड 482 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 24006 हो गई है। यहां अब तक 565 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 18844 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 4597 केस एक्टिव हैं।

Corona Update

Corona Update : 24 घंटे में रिकॉर्ड 482 नए केस पॉजिटिव, अब तक 565 की मौत

इंदौर/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी आने लगी है। सूबे में कई जिले ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। बुधवार को शहर में 482 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 24006 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 4597 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 565 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 18844 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- पाकिस्तान से लौटी सुषमा स्वराज की दत्तक पुत्री गीता के माता-पिता को अब इस खास तरीके से ढूंढ रही है पुलिस


उज्जैन में 17 पॉजिटिव

उज्जैन जिले में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 2962 हो गई है। जबकि, 94 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 2399 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 469 केस एक्टिव हैं। इनमें से 392 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

पढ़ें ये खास खबर- हाथरस गैंगरेप केस : भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- CM योगी के प्रदेश में गाड़ी कभी भी पलट जाती है


धार में 24 पॉजिटिव

धार में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 2251 हो गई है। जबकि, 31 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 1821 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 399 केस एक्टिव हैं। इनमें से 145 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

पढ़ें ये खास खबर- उपचुनाव विषेश : आचार संहिता के दौरान एक आम नागरिक क्या कर सकता है-क्या नहीं, जानिए


रतलाम में 16 पॉजिटिव केस

जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रात तक 16 और रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें 10 रतलाम और 6 जावरा के केस हैं। जिले में अब तक कुल 2002 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 1701 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 38 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 263 एक्टिव केस बचे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो