script

Corona Update : 24 घंटे में रिकॉर्ड 482 नए केस पॉजिटिव, अब तक 608 की मौत

locationइंदौरPublished: Oct 08, 2020 03:36:40 pm

Submitted by:

Faiz Faiz Mubarak

इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान बुधवार रात तक कोरोना के रिकॉर्ड 482 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 27289 हो गई है। यहां अब तक 608 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 22127 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 4554 केस एक्टिव हैं।

Corona Update

Corona Update : 24 घंटे में रिकॉर्ड 482 नए केस पॉजिटिव, अब तक 608 की मौत,Corona Update : 24 घंटे में रिकॉर्ड 482 नए केस पॉजिटिव, अब तक 608 की मौत

इंदौर/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी आने लगी है। सूबे में कई जिले ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। बुधवार रात को सामने आई कोरोना रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में 482 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 27289 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 4554 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 608 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 22127 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- उपचुनाव का रण : कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए ये स्टार प्रचारक लगाएंगे ऐड़ी चोटी का ज़ोर


उज्जैन में 24 पॉजिटिव

उज्जैन जिले में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 3102 हो गई है। जबकि, 96 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 2761 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 245 केस एक्टिव हैं। इनमें से 422 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

पढ़ें ये खास खबर- उपचुनाव का रण : उमा भारती को टक्कर देने कांग्रेस ने साध्वी राम सिया भारती को चुनावी दंगल में उतारा


धार में 22 पॉजिटिव

धार में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 2408 हो गई है। जबकि, 33 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 2162 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 213 केस एक्टिव हैं। इनमें से 164 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

पढ़ें ये खास खबर- कमलनाथ के काफिले पर पथराव, प्रदर्शनकारियों ने किया उग्र विरोध, कांग्रेस ने बताया प्रायोजित


रतलाम में 17 पॉजिटिव केस

जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रात तक 17 और रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें 10 रतलाम और 7 जावरा के केस हैं। जिले में अब तक कुल 2117 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 1876 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 44 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 197 एक्टिव केस बचे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो