script1 लाख के इनामी जीतू सोनी की संपत्ति ढूंढऩे पर निगम को मिला 13 लाख टैक्स, राजस्व विभाग ने मांगा ड्राफ्ट | corporation got 13 lakh tax for finding the property of Jitu Soni | Patrika News

1 लाख के इनामी जीतू सोनी की संपत्ति ढूंढऩे पर निगम को मिला 13 लाख टैक्स, राजस्व विभाग ने मांगा ड्राफ्ट

locationइंदौरPublished: Dec 21, 2019 03:29:56 pm

मुंबई में रहने वाले मालिक ने बंगला तोडऩे की चेतावनी पर दिया पैसा

1 लाख के इनामी जीतू सोनी की संपत्ति ढूंढऩे पर निगम को मिला 13 लाख टैक्स, राजस्व विभाग ने मांगा ड्राफ्ट

1 लाख के इनामी जीतू सोनी की संपत्ति ढूंढऩे पर निगम को मिला 13 लाख टैक्स, राजस्व विभाग ने मांगा ड्राफ्ट

इंदौर. नगर निगम मानव तस्करी सहित चार दर्जन आपराधिक मामलों में फरार एक लाख के इनामी जितेंद्र उर्फ जीतू सोनी की संपत्ति ढूंढऩे में लगा है, ताकि उनमें तोडफ़ोड़ करने के लिए पोकलेन और जेसीबी चला सकें। बायपास पर जीतू की संपत्ति होने की सूचना पर निगम ढूंढऩे पहुंचा, लेकिन वह उसकी तो नहीं निकली पर निगम को १३ लाख रुपए का बकाया टैक्स जरूर मिल गया। मुंबई में रहने वाले मालिक के टैक्स न देने पर निगम ने पहले बंगला सील करने और फिर तोडऩे की चेतावनी दी। इस पर उसने पैसा देने की बात कही। जिस का बंगला है, वह बैंक का डिफाल्टर भी है इसलिए निगम राजस्व विभाग ने उससे टैक्स का पैसा ड्राफ्ट से मांगा है।
1 लाख के इनामी जीतू सोनी की संपत्ति ढूंढऩे पर निगम को मिला 13 लाख टैक्स, राजस्व विभाग ने मांगा ड्राफ्ट
शहर में जीतू सोनी के साम्राज्य को पूरी तरह से नष्ट करने में पुलिस, जिला प्रशासन और नगर निगम लगा हुआ है। पिछले दिनों जहां निगम ने जीतू द्वारा सरकारी जमीन पर कनाडिय़ा रोड पर अवैध तरीके से बनाई गई आलीशान कोठी को जमीदोंज कर दिया था, वहीं उसकी होटल माय होम, ओ-2 और बेस्ट वेस्टर्न पर अच्छी-खासी तोडफ़ोड़ की। इसके साथ ही उसके अखबार कार्यालय और महिला मित्र सोनिया का शांतिकुज में आलीशान मकान तोड़ दिया गया। पोलोग्राउंड स्थित उसके भाई की फैक्टरी पर भी जेसीबी-पोकलेन चला दी गई। जीतू की शहर में कहां-कहां संपत्ति है, इसे ढूंढक़र नष्ट करने की कार्रवाई में लगे निगम अफसरों को सूचना मिली कि बायपास पर होटल टीजीबी के पीछे एक लाख वर्गफीट में बंगला बना हुआ है जो कि जीतू का है।
1 लाख के इनामी जीतू सोनी की संपत्ति ढूंढऩे पर निगम को मिला 13 लाख टैक्स, राजस्व विभाग ने मांगा ड्राफ्ट
इस सूचना पर राजस्व विभाग की उपायुक्त लता अग्रवाल ने वहां उसकी संपत्ति को ढूंढ़ा ताकि इसमें तोडफ़ोड़ की जा सके। जिस बंगले को जीतू का बताया जा रहा था, वहां पर जब उपायुक्त अग्रवाल पहुंचीं तो वह विजय सोनी के नाम से निकला। बंगले पर ताला लगा हुआ था। इस पर उन्होंने मोहल्ले वालों से जानकारी जुटाने के साथ राजस्व रिकॉर्ड को खंगाला तो बंगला विजय सोनी का ही निकला, जो कि जीतू सोनी का रिश्तेदार भी है।
करने लगा आनाकानी
13 लाख रुपए संपत्तिकर जमा करने का नोटिस मिलने पर विजय सोनी ने पहले तो टैक्स जमा करने में आनाकानी की। इस पर निगम ने पहले बंगले को सील करने और फिर तोडऩे की चेतावनी दी। इस पर उसने चेक के जरिए संपत्तिकर जमा करने का कहा, लेकिन उपायुक्त ने इनकार कर दिया। कारण विजय सोनी का बैंक में डिफाल्टर होना है। चेक देकर वह बाउंस करवा देता, इसलिए उपायुक्त ने बैंक ड्रॉफ्ट मांगा जो कि दो-तीन दिन में निगम को मिलेगा। ड्रॉफ्ट न आने पर निगम अंतिम सूचना देकर तोडफ़ोड़ कर देगा।
14 हजार वर्गफीट पर बना बंगला
विजय सोनी का बंगला एक लाख वर्गफीट जमीन में से 14 हजार वर्गफीट पर बना हुआ है। बंगले का संपत्तिकर भरा जा रहा है या नहीं, इसकी जांच करने पर खुलासा हुआ कि पहले मायाखेड़ी पंचायत में आने वाली उक्त संपत्ति के नगर निगम सीमा में शामिल होने के बाद 2014-15 से संपत्तिकर नहीं भरा जा रहा है। इस पर राजस्व विभाग उपायुक्त अग्रवाल ने मायाखेड़ी पंचायत शामिल होने के बाद जोन क्रमांक-8 और वार्ड 36 में आने वाली विजय सोनी की संपत्ति का वर्ष 2014-15 से 2019-20 तक का टैक्स का आकलन कर संपत्तिकर वसूली के आदेश संबंधित सहायक राजस्व अधिकारी (एआरओ) को दिए। आकलन के बाद एआरओ ने विजय सोनी पर 13 लाख रुपए का संपत्तिकर बकाया निकालते हुए जमा कराने का नोटिस मुंबई भेजा।
चेक नहीं, ड्राफ्ट से ले रहे बकाया पैसा
बायपास पर ग्रांड भगवती होटल के पीछे जीतू की संपत्ति ढूंढऩे के दौरान विजय सोनी की संपत्ति मिली, जो संपत्तिकर जमा नहीं कर रहा था। 13 लाख रुपए बकाया निकला है। इसे जमा न करने पर संपत्ति को तोडऩे की चेतावनी दी गई तो उन्होंने टैक्स जमा कराने को कहा है। टैक्स का पैसा चेक की बजाय ड्राफ्ट के जरिए लिया जा रहा है।
लता अग्रवाल, उपायुक्त, राजस्व विभाग
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो