इंदौर

सऊदी सरकार ने लगाया टैक्स, 20 हजार रुपए महंगी हुई हजयात्रा

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हजयात्रा पर होने वाले खर्च का ब्योरा जारी कर दिया।

इंदौरMay 22, 2019 / 12:25 pm

हुसैन अली

सऊदी सरकार ने लगाया टैक्स, 20 हजार रुपए महंगी हुई हजयात्रा

इंदौर. हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हजयात्रा पर होने वाले खर्च का ब्योरा जारी कर दिया। देवी अहिल्या होलकर एयरपोर्ट से सीधे जद्दा के लिए उड़ान नही है। एक भी यात्री ने यहां से जाने के लिए आवेदन नही दिया है। मुंबई से जाने में खर्च कम लगेगा। वैसे इस बार हज यात्रा के खर्च में बढ़ोतरी हुई है।गत वर्ष के मुकाबले इस बार खर्च 20 हजार रुपए बढ़ गया है।
हजयात्रियों के लिए खर्च दो लाख 90 हजार 350 रुपए होगा। अजीजिया कैटेगरी के तहत हज उड़ान का खर्च 2 लाख 53 हजार 350 रुपए होगा। मुंबई और भोपाल से हजयात्रा के खर्च अंतर भी कम हुआ है। पिछले साल इंदौर के मुकाबले मुंबई से हजयात्रा पर जाने में 31 हजार 700 रुपए की बचत हुई थी, इस बार ये अंतर 12 हजार 400 रह गया है।
मप्र से जाएंगे 4500 लोग

मुंबई से हजयात्रा पर जाने वालों को बड़ा फायदा कम होगा। प्रदेश से करीब 4500 लोग हजयात्रा करेंगे। हज कमेटी ऑफ इंडिया पहले ही 2 लाख 1 हजार रुपए जमा करा चुकी है। कुल खर्च तय होने के बाद अब प्रत्येक हजयात्री को 89,350 रुपए अंतिम किस्त जमा कराना है। मुंबई से हजयात्रा पर इंदौर के यात्रियों को को एनसीएनटीजेड कैटेगरी के तहत दो लाख 90 हजार 350 रुपए खर्च आएगा। अजीजिया कैटेगरी में प्रति व्यक्ति हजयात्रा पर खर्च 2 लाख 53 हजार 300 रुपए होगा।
बिजली और पानी पर लगाया टैक्स

सऊदी सरकार ने इस बार बिजली और पानी पर टैक्स लगा दिया है। करंसी भी महंगी होने से यात्रा और महंगी हो गई है। इंदौर से करीब 700 और प्रदेश से करीब 5 हजार यात्री जाने की उमीद है। वेटिंग क्लियर होने पर स्थिति स्पष्ट होगी। अब तक के सबसे ज्यादा यात्री इस बार जाएंगे।
इनायत हुसैन कुरैशी, सदस्य, हज कमेटी ऑफ इंडिया

Hindi News / Indore / सऊदी सरकार ने लगाया टैक्स, 20 हजार रुपए महंगी हुई हजयात्रा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.