scriptबढ़ गए महिलाओं से अपराध के मामले, अफसर हुए गंभीर | Crime cases against women increased | Patrika News

बढ़ गए महिलाओं से अपराध के मामले, अफसर हुए गंभीर

locationइंदौरPublished: May 23, 2022 04:38:12 pm

मौका ए सावधान: जहां घटना ज्यादा वहां तैनात होगी महिला टीम, संदेहियों की धरपकड़ करेंगे

बढ़ गए महिलाओं से अपराध के मामले, अफसर हुए गंभीर

बढ़ गए महिलाओं से अपराध के मामले, अफसर हुए गंभीर

इंदौर. तमाम प्रयास व जागरुकता के बाद भी महिला अपराध के मामले बढ रहे है। कमिश्नरेट के जोन 2 और 3 में महिला अपराध बढ़े है। जोन 1 में जरुर कमी दर्ज की गई है। महिला अपराध में शामिल छेड़छाड़ की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस अब लक्ष्य बनाकर काम करेगी, इसके तहत अब हॉट स्पॉट चिन्हित कर वहां सादी वर्दी में महिला पुलिस बल तैनात करने की तैयारी है जो संदेहियों की धरपकड़ करेगी।
चार महीने में दर्ज अपराधों की समीक्षा करने के बाद कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने अपराध की रोकथाम के लिए डीसीपी को निर्देशित किया है। आंकड़े से साफ है कि वर्ष 2021 में जहां महिला अपराध यानी छेड़छाड़, बलातकार, दहेज प्रताडऩा व किशोरियों के अपहरण से जुडे 540 केस दर्ज हुए थे वहीं 2022 में बढ़कर 557 हो गए है। मिश्र के मुताबिक, जहां ज्यादा वारदातें हो रही है उन्हें चिन्हित कर योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। महिला टीम जागरुकता अभियान भी चलाएगी।

महिला अपराध की जोनवार स्थिति (जनवरी से अप्रैल तक)
वर्ष जोन 1 जोन 2 जोन 3 जोन 4
2020 1 93 116 86 103
2021 1 139 138 102 161
2022 1 128 164 119 146
बाणगंगा, परदेशीपुरा में ज्यादा महिला अपराध
पुलिस ने अपराध की समीक्षा की तो पता चला कि महिला अपराध में शामिल छेडछाड़ व बलात्कार के मामलों में परदेशपुरा व बाणगंगा थाना हॉट स्पॉट बने हुए है। हालांकि अधिकांश मामलों में परिचित ही आरोपी है। कुछ में सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ की घटना सामने आई जिसे चिन्हित कर रोकथाम के प्रयास किए जा रहे है।
होस्टल में छात्राओंं के बीच पहुंच रही महिला पुलिस
डीसीपी जोन 4 राजेशकुमार सिंह के मुताबिक, महिला अपराध की रोकथाम के प्रयास से उनके क्षेत्र में घटनाएं कम हुई है। हालांकि थाना भंवरकुआं क्षेत्र में छेड़छाड़ व बलात्कार के कुछ मामले लगातार सामने आए है। अधिकांश पीडि़त छात्राएं है। यहां 250 होस्टल में करीब 3 हजार छात्राएं रहती है। सभी की सूची बनाकर महिला पुलिस बल को भेजा जा रहा है जो छात्राओं से बात कर उन्हें अपने नंबर दे रही है ताकि कोई परेशानी हो तो तुरंत मदद ला सके।
होस्टल के आसपास होगी अचानक धरपकड़
पुलिस टीम छात्राओं के होस्टल व कॉलेजों के आसपास अचानक धरपकड़ अभियान चलाने की तैयारी में है। डीसीपी सिंह के मुताबिक, एसीपी के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंचकर संदेहियों की धरपकड़ करेगी, गाडिय़ों भी जब्त कर प्रतिबंधात्मक की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो