दिनेश पाल पिता रामबरन ङ्क्षसह (35) निवासी शिप्रा की आज तडक़े इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके परिजन ने बताया कि दिनेश नगर निगम के विजय नगर झोन में पदस्थ था। वहां पर संपत्ति कर विभाग में काम करता था। कल उसने जहर खा लिया। इससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई का आरोप है कि दिनेश को उसकी पत्नी परेशान करती थी। वह चाहती थी कि उसके साथ में परिवार को कोई भी व्यक्ति नहीं रहे। दिनेश अपने परिवार के साथ में रहना चाहता था। इसी को लेकर आए दिन विवाद किया करती थी। इसी के चलते वह दिनेश से अलग रहने लगे थे, लेकिन उसकी पत्नी फिर भी नहीं मानी। वह चाहती थी कि उसकी बहन के घर के पास नया घर लेकर रहे। दिनेश अपने परिवार से दूर नहीं जाना चाहता था। इसी को लेकर विवाद कर आठ दिन पहले वह अपने मायके चली गई थी। दिनेश ने उसे वापस लाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। वह परेशान रह रहा था। कल उसने जहर खा लिया। जब जानकारी लगी तो पिता उसे लेकर एमवायएच आए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच कर रही है।