इंदौर

चोरी-छुपे काट गए बेशकमती पेड़, अब पुलिस करेगी जांच

परिसर में लगे दूसरे पेड़ो पर भी नजर

इंदौरFeb 17, 2019 / 11:21 am

Sanjay Rajak

चोरी-छुपे काट गए बेशकमती पेड़, अब पुलिस करेगी जांच

इंदौर. बिजलपुर स्थित डाइट परिसर में बेशकीमती शीशम के पेड़ को काट दिया गया है। और इसकी लकड़ी अब धीरे-धीरे चोरी भी होने लगी है। डाइट प्राचार्य के अनुसार इस पूरे कांड के पीछे ऊर्जा विभाग के कर्मचारियों का हाथ है। उन्होंने ही इस पेड़ को बिना किसी की अनुमति के कटवा दिया है। दरअसल शनिवार सुबह कुछ लोगों ने परिसर के मुख्यद्वार के पास लगे शीशम के पेड़ का छटाई के नाम पर एक बड़ा हिस्सा ही काटकर अलग कर दिया। जानकारी मिलने पर डाइट प्राचार्य सुधीर कौशल यहां पहुंचे।
कौशल ने बताया कि इस पेड़ कटाई को लेकर हमसे किसी तरह की परमिशन नहीं ली गई थी। कार्यालय की छत पर ऊर्जा विभाग के सौलर पैनल लगे हुए हैं। जिसके कर्मचारियों ने पेड़ काट दिया। जानकारी मिलने पर यहां आए तो बताया गया कि छत पर छांव आ रही थी, इसलिए काट दिया गया। हमने पूरे मामले को लेकर राजेंद्र नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसके अलावा कलेक्टर को भी पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
चोरी होने लगी लकड़ी

इस पूरी कटाई के पीछे बेशकीमती लकड़ी चोरी करना है। कौशल के अनुसार लकड़ी जब्त करने के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा है, ताकि पंचनामा बनाकर लकड़ी जब्त हो जाए। लेकिन यह काम अब सोमवार को ही होगा। इधर शनिवार दोपहर से ही लकड़ी चोरी होना शुरू हो गई है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.