script

धोखाधड़ी का फर्जी कॉल सेंटर चलाकर 67 लाख ठगने वाला दिल्ली में गिरफ्तार

locationइंदौरPublished: Jan 12, 2020 09:16:00 pm

65 फर्जी बैंक खातों में जमा कराई थी धोखाधड़ी की राशि

धोखाधड़ी का फर्जी कॉल सेंटर चलाकर 67 लाख ठगने वाला दिल्ली में गिरफ्तार

धोखाधड़ी का फर्जी कॉल सेंटर चलाकर 67 लाख ठगने वाला दिल्ली में गिरफ्तार


इंदौर। बंद हो चुकी बीमा पॉलिसी चालू करने व दोगुना राशि दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग से 67 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को साइबर सेल से ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली में दो अन्य साथियों के साथ फर्जी कॉल सेंटर संचालित करता है जो देशभर के लोगों को कॉल कर झांसा देकर ठगी करते है।
साइबर सेल के एसपी जितेंद्रसिंह के मुताबिक, टीम दिल्ली से ब्रजमोहन पिता रमेशचंद्र विासी नागलोई वेस्ट दिल्ली को गिरफ्तार किया है। सेवा सरदार नगर में रहने वाले हरिकृष्ण मिश्रा की बंद पड़ी बीमा पॉलिसी को चालू करने तथा फिर दो गुना राशि दिलाने के नाम पर झांसा देकर उनसे करीब 67 लाख की धोखाधड़ी की थी। शिकायत के बाद केस दर्ज करते हुए टीम ने पहले वरूण कुमार पिता श्रीचन्द्र किशोर सिंह , जितेन्द्र शर्मा उर्फ रोनक साहू व सुमित कुमार उर्फ दीपक भारती को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में यह बात सामने आई थी आरोपियों ने फर्जी नाम से बैंक खाते खुलवा रखे थे जिसमें फरियादी को झांसा देकर राशि जमा करवाई थी। यह पता चला कि ब्रजमोहन दिल्ली में कॉल सेंटर संचालित करता है। आरोपी व दो साथी बीमा कंपनियों से डेटा हासिल करने के बाद जिन लोगों की बीमा पॉलिसी बंद हो गई है उन्हें कंपनी का अफसर बनकर फोन करते है और फिर पॉलिसी शुरू करने का झांसा देते थे। आरोपी ने 65 बैंक खाते मेें झांसा देकर राशि जमा कराई थी। राशि डलवाने के लिए जिन लोगों के बैंक खाते इस्तेमाल होते उन्हें राशि का 25 प्रतिसत कमीशन के रूप मेें दिया जाता था। निरीक्षक आशुतोष मिश्रा, रामप्रकाश वाजपेयी व रमेश भिड़े की टीम ने एक सप्ताह दिल्ली में डेरा डाला। आरोपी के कॉल सेंटर की जानकारी लेकर व गतिविधियों पर नजर रखने के बाद उसे गिरफ्तार करने मेें सफलता हासिल की। आरोपी ने देश के अन्य हिस्सों से भी लोगों से लाखों रुपए वसूले है। उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो