साइबर सिक्युरिटी कोर्स का क्रेज, 400 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
इंदौरPublished: Sep 02, 2023 06:10:49 pm
साइबर अपराधों से निपटने में विद्यार्थियों को मिलेगी मदद


साइबर सिक्युरिटी कोर्स का क्रेज, 400 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
इंदौर. साइबर अपराधों से बचाव के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करने को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में साइबर सिक्युरिटी कोर्स शुरू किया है। इसमें विद्यार्थियों को फ्रॉड से बचने के तरीके, फ्रॉड होने पर क्या करना और इसके लिए आम लोगों के पास क्या अधिकार हैं, जैसी जानकारी दी जाएगी। दीनदयाल कौशल केंद्र की विभागाध्यक्ष डॉ. माया इंग्ले ने बताया कि डीएवीवी के विद्यार्थियों के लिए कोर्स शुरू किया है। कोर्स के लिए 400 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं। यह कोर्स सितंबर से शुरू हो चुका है।