scriptCyclist serious after car collision | 50-60 किमी प्रतिदिन साइकिल चलाने का क्रेज, कार की टक्कर से गंभीर स्थिति में पहुंचे कपड़ा व्यापारी | Patrika News

50-60 किमी प्रतिदिन साइकिल चलाने का क्रेज, कार की टक्कर से गंभीर स्थिति में पहुंचे कपड़ा व्यापारी

locationइंदौरPublished: Dec 11, 2022 12:46:12 am

फिटनेस के लिए व्यापारी, डॉक्टर, इंजीनियर चला रहे साइकिल, दुर्घटनाओं के कारण विशेष साइकिल सर्किट की जरुरत

50-60 किमी प्रतिदिन साइकिल चलाने का क्रेज, कार की टक्कर से गंभीर स्थिति में पहुंचे कपड़ा व्यापारी
50-60 किमी प्रतिदिन साइकिल चलाने का क्रेज, कार की टक्कर से गंभीर स्थिति में पहुंचे कपड़ा व्यापारी
इंदौर. फिटनेस क्रेजी लोगों में साइकलिंग एक बड़ा क्रेज बनकर उभरी है। व्यापारी, डॉक्टर-इंजीनियर जैसे प्रोफेशनल साइकिल चला रहे है। कई लोग तो प्रतिदिन 50-60 किलोमीटर साइकिल चलाते है। कपड़ा व्यापारी रुपेश गांधी (46) भी ऐसे ही क्रेजों लोगों में शामिल है लेकिन साइकिल ट्रेक अथवा सुरक्षित ट्रेक की कमी से उनकी जान पर बन आई। बापट चौराहे पर रांग साइड में ओवर टेक करते हुए कार ने उन्हें टक्कर मारी, गंभीर स्थिति में उनका इलाज चल रहा है। शनिवार शाम तक भी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
साइकिलिस्ट रुपेश गांधी निवासी साउथ तुकोगंज के साथ गुरुवार सुबह करीब 7 बजे बापट चौराहे पर हुई दुर्घटना ने अन्य लोगों को शॉक की स्थिति में ला दिया है। रुपेश गांधी के साथ साइकिलिंग करने वाले अब सुरक्षा को लेकर गंभीर हो गए है। रुपेश गांधी साइकिल के क्रेजी थे। बुधवार को करीब 60 किलोमीटर तो गुरुवार को करीब 80 किलोमीटर साइकिल चलाने निकले थे। साथी गौरव जैन के साथ एमआर 10 से गुजर रहे थे। दोनों ही हेलमेट के साथ ही अन््य सुरक्षा साधनों से लैस थे। गौरव जैन के मुताबिक, बापट चौराहे पर तेज गति से आइ कार ने रांग साइड ओवर टेक करते हुए अपनी लेन से जा रहे रुपेश को टक्कर मारी। उनके सिर में गंभीर चोट आई, पहले पास के निजी अस्पताल व बाद में बांबे हॉस्पिटल में दाखिल किया गया, हालत गंभीर है। रुपेश के परिवार में पत्नी, बेटा व एक बेटी है। परिजनों के साथ ही साइकिलिंग करने वाले अन्य लोग भी इस घटना को कारण शॉक की स्थिति में है।
गौरव के मुताबिक, वे तथा रुपेश अन्य साइकिलिंग करने वालों के ग्रुप मेें शामिल है और प्रतिदिन साइकलिंग करते है। गौरव बायपास पर साइकिल चलाते है लेकिन रुपेश से मिलने आए तो साथ ही साइकिलिंग करने लगे। कार ने टक्कर मारी तो लोगों की मदद से रुपेश को अस्पताल ले गए। एक बाइक सवार व ऑटो चालक ने कार का नंबर देखा जिसके आधार पर हीरानगर थाने में केस दर्ज कराया। गौरव का कहना है, बड़ी संख्या में लोग साइकलिंग करते है है लेकिन उनके लिए शहर में कोई सुरक्षित ट्रेक नहीं है और इस तरह की घटनाएं हो जाती है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.