scriptकॉलेजों के पास जानकारी भेजने का आज अंतिम दिन | davv private college in indore | Patrika News

कॉलेजों के पास जानकारी भेजने का आज अंतिम दिन

locationइंदौरPublished: Feb 28, 2019 11:09:35 am

Submitted by:

Lakhan Sharma

– नहीं भेजी तो संबद्धता निरस्त कर सकता है विवि
 

news bulletin

कैसे मिलेगा ए प्लस, आधे कर्मचारियों के भरोसे DAVV

इंदौर।
ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन की वेबसाइट पर सभी कॉलेजों को अपने यहां के स्टूडेंट के हिसाब से फेकल्टी की जानकारी भेजना है, लेकिन अब तक कई कॉलेजों ने यह जानकारी नहीं भेजी है। जिसके चलते आज इनके पास अंतिम दिन है। आज जिन कॉलेजों ने जानकारी नहीं भेजी तो विवि उनकी संबंधता खत्म कर देगा।

गौरतलब है कि सभी शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों को वर्ष २०१८-१९ की ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन की वेबसाइट पर अपने यहां की जानकारी भेजना है। पहले इसके लिए २० फरवरी की तारीख अंतिम थी जिसे बढ़ाकर २८ फरवरी कर दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार अब भी ३० से अधिक ऐसे कॉलेज हैं जिन्होंने जानकारी नहीं भेजी है। विवि ने ऐसे कॉलेज संचालकों को फिर चेताया है कि अगर जानकारी नहीं भेजी तो आगामी सत्र के लिए संबद्धता निरस्त कर दी जाएगी। गौरतलब है कि कॉलेजों द्वारा जानकारी भेजी जाने के बाद सरकार कई योजनाएं तैयार करती हैं। ऐसे में यह जानकारी महत्वपूर्ण होती है। इंदौर के साथ धार, झाबुआ, बड़वानी और आलीराजपुर के कॉलेज भी इनमें शामिल हैं। आज जानकारी भेजी जाने का अंतिम दिन है इसके बाद विवि कार्रवाई करेगा। विवि के रजिस्ट्रार अजय वर्मा का कहना है कि हमने सभी कॉलेज प्रबंधनों को पत्र लिख दिया है। अगर जानकारी नहीं भेजी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो