script

डीएवीवी की महिला क्लर्क से शराबी कर्मचारी ने की छेड़छाड़

locationइंदौरPublished: Feb 09, 2020 06:49:51 pm

डीएवीवी के आईईटी में पहले भी कर चुका है हरकतें, फिलहाल लीगल सेल में है पदस्थ

डीएवीवी की महिला क्लर्क से शराबी कर्मचारी ने की छेड़छाड़

डीएवीवी की महिला क्लर्क से शराबी कर्मचारी ने की छेड़छाड़

अभिषेक वर्मा, इंदौर

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने शराब पीकर आईईटी की महिला क्लर्क से कैबिन में जाकर अभद्रता की। महिला ने इसकी शिकायत प्रबंधन को की है। कर्मचारी पहले भी शराब के नशे में विवाद कर चुका है। ऐसी शिकायतों पर उसे आईईटी से ही हटा दिया गया था। मगर, कर्मचारी की पत्नी आईईटी में कर्मचारी है इसलिए वहां आना-जाना लगा रहता है। ताजा मामले में इंटर्नल कमेटी को रिपोर्ट दे दी गई है।
गल्र्स होस्टल में तांका-झांकी कांड के बाद डीएवीवी एक बार फिर चर्चा में है। इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के पर्चेज डिपार्टमेंट की महिला क्लर्क की शिकायत पर यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है। घटन पिछले सोमवार की बताई जा रही है। महिला क्लर्क जब अपने कैबिन में काम कर रही थी तभी कर्मचारी अर्जुन नकवाल कैबिन में घुसा और अभद्रता करने लगा। महिला क्लर्क ने कैबिन से बाहर जाने को कहा तो अपशब्द कहने लगा। वह विभाग की अन्य महिला स्टाफ के बारे में भी बड़बड़ा रहा था। उसके व्यवहार से महिला कर्मचारी घबरा गई और शोर मचाया। बाद में आईईटी में ही काम करने वाली अर्जुन की पत्नी व एक अन्य कर्मचारी अर्जुन को वहां से ले गए। आईईटी के कर्मचारियों के अनुसार अर्जुन अकसर शराब के नशे में विभाग में आता है। पहले हुई शिकायतों पर उसे आईईटी से हटाकर नालंदा परिसर के लीगल सेल में ट्रांसफर कर दिया गया। मगर, उसकी पत्नी आईईटी की कर्मचारी है और पत्नी को ही परिसर में रहने के लिए क्वार्टर मिला हुआ है। इस वजह से हटाए जाने के बावजूद अर्जुन अकसर नशे में आईईटी आकर हरकतें करता है। कर्मचारी के साथ-साथ फैकल्टी भी उससे बात करने से बचते है।
शिकायत हुई तो कहा- आप मेरी बहन जैसी

घटना के अगले दिन महिला क्लर्क ने अर्जुन की लिखित शिकायत की। अर्जुन को जब इसकी जानकारी मिली तो शिकायत वापस लेने के लिए वह गिड़गिड़ाने पहुंच गया। नशा उतरने पर कहा कि आप तो मेरी बहन जैसी हो। मुझसे कोई गलती हो गई हो तो माफ कर दिजिए। सूत्रों के अनुसार आईईटी प्रबंधन ने भी अर्जुन को माफ करने की बात कही लेकिन, महिला कर्मचारी ने शिकायत वापस लेने से इंकार कर दिया।
अर्जुन नकवाल आईईटी का कर्मचारी नहीं है। कैंपस में उसकी पत्नी को मकान अलॉट है। इस वजह से वह विभाग में भी आ जाता है। महिला स्टाफ ने लिखित शिकायत में अभद्रता का आरोप लगाया है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन इसकी जांच करा रहा है।
– प्रो.संजीव टोकेकर, डायरेक्टर, आईईटी

ट्रेंडिंग वीडियो