script

डोल ग्यारस पर बेटे को हुई उम्रकैद, तनाव में रहती थी मां, बाथरूम में मिला शव

locationइंदौरPublished: Sep 10, 2019 06:37:29 pm

– गले पर मिला फंदे का निशान, पति से पूछताछ- पुलिस हत्या और आत्महत्या को लेकर कर रही जांच- राऊ थाना क्षेत्र का मामला

दीपावली का मजा न हो जाए किरकिरा, सुरक्षा के लिए याद रखें ये 20 टिप्स

दीपावली का मजा न हो जाए किरकिरा, सुरक्षा के लिए याद रखें ये 20 टिप्स

इंदौर. रामरहीम कॉलोनी में 61 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति का कहना है कि मॉर्निंग वॉक से लौटा तो पत्नी को मृत हालत में देखा। उसके गले पर फंदे का निशान है। एफएसएल जांच के बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला हॉस्पिटल पहुंचाया है। बताया जा रहा है बेटे को 12 साल पहले डोल ग्यारस पर उम्रकैद हुई थी। उसके जेल में होने से वह तनाव में रहती थी।
must read : बदमाश ने खिडक़ी से हाथ डालकर खोला दरवाजा, फिर घर में घुसकर युवतियों के कपड़े फाड़े

टीआई दिनेश वर्मा के मुताबिक मालती (61) पति सुंदरलाल जायसवाल निवासी रामरहीम कॉलोनी की मंगलवार को संदिग्ध मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पति ने बताया कि वह सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से घूमने चला गया था। एक घंटे बाद लौटा तो पत्नी घर में नहीं दिखी। ढूंढ़ते हुए बाथरूम पहुंचा तो वहां पत्नी मृत पड़ी हुई थी। उसके गले में फंदा कसा हुआ था। घटनास्थल की एफएसएल टीम ने जांच की है।
must read : DREAM11 के सोर्स कोड से बनाई दूसरी वेबसाइट, तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO

12 साल से सजा काट रहे बेटे को लेकर तनाव में थी पत्नी

पुलिस को आत्महत्या के साथ हत्या की आशंका है। पति ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि १२ साल पहले बैंक डकैती के मामले में उनके बेटे को उम्रकैद की सजा हो गई थी। डोल ग्यारस वाले दिन उसे जेल भेज दिया गया था। सोमवार को भी डोल ग्यारस होने पर पत्नी उसे याद करती रही।
must read : बदमाश बोले- बच्चे की कसम खा चिल्लाएगी नहीं, महिला ने कहा- जो चाहे ले लो पर मारना मत

इस बात से वह तनाव में रहने लगी। संभवत: इसी वजह से पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। यह भी पता चला कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होते थे। मृतका की बेटी की गुजरात में शादी हो चुकी है। बेटे के जेल चले जाने के बाद उनकी आर्थिक परिस्थिति खराब होने लगी।

ट्रेंडिंग वीडियो