scriptVIDEO : मुंगेरीलाल के सपने देख रहे दिग्विजय, सुनामी की तरह आ रही मोदी की लहर – तोमर | Digvijay looking at Mungerilal's dream, Modi wave coming like Tsunami | Patrika News

VIDEO : मुंगेरीलाल के सपने देख रहे दिग्विजय, सुनामी की तरह आ रही मोदी की लहर – तोमर

locationइंदौरPublished: May 15, 2019 04:55:13 pm

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इंदौर में

INDORE

VIDEO : मुंगेरीलाल के सपने देख रहे दिग्विजय, सुनामी की तरह आ रही मोदी की लहर – तोमर

इंदौर. बुधवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इंदौर पहुंचे। पत्रकारों से बीजेपी कार्यालय में चर्चा करते हुए उन्होंने कांग्रेस को शून्य बताया। तोमर ने कहा निश्चित तौर पर भोपाल से कांग्रेस हार रही है और वर्ष 2014 की तरह एक बार फिर 2019 में मोदी की लहर सुनामी की तरह छाने वाली है। गांव-गांव से एक ही आवाज आ रही है कि मोदी लाओ देश मचाओं।
उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी विकास की पक्षधर है। हम ये भी नहीं बोल रहे हैं कि मनमोहन सिंह की सरकार ने क्या किया। ना ये बोल रहे हैं कि दिग्विजय सिंह ने क्या किया क्योंकि ये सब तो जनता अच्छी तरह जानती है। कांग्रेस की उपलब्धि और परिणाम शून्य ही है। कांग्रेस के नेता पाखंडी है जबरन खुदको हिंदू घोषित करने के लिए नोटंकी कर रहे हैं। तोमर बोले दिग्विजय सिंह को मुंगेरीलाल के सपने देखना है तो देखें। इससे भला होगा भी क्या। जानकारी के मुताबिक नरेंद्र सिंह तोमर लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी के समर्थन में राउ नगर पंचायत मैं जनसंपर्क करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो