scriptन…न करते रहे दिग्विजय को कैलाश ने पहनाई टोपी, फिर ऐसा दिखा माहौल | Digvijaya singh: and kailash vijayvargiya meet in indore | Patrika News

न…न करते रहे दिग्विजय को कैलाश ने पहनाई टोपी, फिर ऐसा दिखा माहौल

locationइंदौरPublished: Jan 15, 2020 02:03:16 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

कैलाश विजयवर्गीय भू-माफिया के खिलाफ जारी कार्रवाई पर हमला बोल रहे हैं।

न...न करते रहे दिग्विजय को कैलाश ने पहनाई टोपी, फिर ऐसा दिखा माहौल

न…न करते रहे दिग्विजय को कैलाश ने पहनाई टोपी, फिर ऐसा दिखा माहौल

इंदौर. मकर संक्रांति के मौके पर मध्यप्रदेश की सियासत में एक नया रंग देखने को मिला। राजनीतिक में एक-दूसरे के खिलाफ हमला बोलने वाले मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की मुलाकात सुर्खियां बन गईं। इंदौर में दिग्विजय सिंह और कैलाश विजयवर्गीय अगल ही अंदाज में दिखाई दिए। इस दौरान दोनों एक दूसरे से गले मिले और हंसी मजाक करते हुए भी दिखाई दिए। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह को टोपी भी पहनाई।
दिग्विजय करते रहे इंकार
दरअसल, इंदौर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे दिग्विजय सिंह और कैलाश विजयवर्गीय एक दूसरे के गर्मजोशी से मिले। इस दौरान भाजपा सांसद जगदंबिका पाल भी मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने कैलाश विजयवर्गीय को टोपी पहनाई। जिसके बाद कैलाश ने अपनी टोपी निकालकर दिग्विजय को पहनाने लगे। लेकिन दिग्विजय सिंह इंकार करते रहे। लेकिन कैलाश विजयवर्गीय नहीं माने और उन्होंने दिग्विजय सिंह को टोपी पहना ही दी। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। खुद दिग्विजय सिंह भी टोपी पहनने के बाद हंसने लगे।
क्या है कार्यक्रम
दरअसल, केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय की स्टैंडिंग कमेटी के 11 सदस्य इंदौर में स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की जांच करने पहुंचे थे। इंदौर सांसद शंकर लालवानी भी इस कमेटी के सदस्य हैं। जबकि भाजपा सांसद जगदंबिका पाल इस कमेटी के चेयरमैन हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी इस कमेटी के सदस्य होने के नाते इंदौर पहुंचे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो