scriptBreaking : कार्रवाई करने पहुंची निगम की टीम के साथ पार्षद ने की हाथापाई VIDEO | dipute with municipal officers in indore | Patrika News

Breaking : कार्रवाई करने पहुंची निगम की टीम के साथ पार्षद ने की हाथापाई VIDEO

locationइंदौरPublished: Mar 18, 2019 03:03:49 pm

शहर में सोमवार को नगर निगम की टीम और पार्षद के बीच विवाद हो गया।

nigam

Breaking : कार्रवाई करने पहुंची निगम की टीम के साथ पार्षद ने की हाथापाई VIDEO

इंदौर. शहर में सोमवार को नगर निगम की टीम और पार्षद के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान बात हाथापाई तक पहुंच गई। नगर निगम की टीम ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की।
जानकाररी के अनुसार चंदननगर थाना क्षेत्र में प्लास्टिक पर कार्रवाई करने के लिए सोमवार सुबह नगर निगम की टीम पहुंची। कांग्रेस पार्षद मुबारिक मंसूरी को इसकी जानकारी मिली तो कार्रवाई रुकवाने पहुंच गए। इस दौरान उनका अफसरों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ते-बढ़ते बात हाथापाई तक पहुंच गई। निगमकर्मियों का आरोप है कि पार्षद मंसूरी ने मारपीट की और अपशब्द कहे। पार्षद समर्थकों ने भी गुंडागर्दी की। निगमकर्मी एफआईआर करवाने चंदननगर थाने पहुंचे। यहां भी कांग्रेस पार्षद को बचाने के लिए कांग्रेस नेता शेख अलीम और कांग्रेस नेता पहुंच गए। वे पुलिस पर कार्रवाई न करने का दबाव बनाने लगे। गौरतलब है कि अमानक पॉलिथीन के उपयोग की शिकायत पर निगम की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो