24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

95% वकीलों को लगी वैक्सीन, हाईकोर्ट में 2 अगस्त से शुरू हो सकती है प्रत्यक्ष सुनवाई

कुछ को टीका लगना बाकी है, जो अगले सप्ताह में लग जाएंगे...

less than 1 minute read
Google source verification
high_court.png

High Court

इंदौर। डेढ़ वर्ष से न्यायालयों में सुनवाई प्रभावित है। इस दौरान कुछ ही समय हाईकोर्ट में प्रत्यक्ष सुनवाई हो सकी है। कोरोना की दूसरी लहर के चलते पिछले चार महीने से सिर्फ वर्चुअल सुनवाई हो रही है। स्थितियां नियंत्रित होने के बाद 2 अगस्त से प्रदेश की तीनों हाईकोर्ट में प्रत्यक्ष सुनवाई शुरू होने की संभावना है।

30 जुलाई की चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में अहम बैठक होगी। तीनों हाई कोर्ट बार एसोसिएशन से वकीलों के वैक्सीनेशन की जानकारी मांगी है। इंदौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की तदर्थ समिति ने जानकारी भेजी कि हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले 95 फीसदी वकीलों ने वैक्सीन लगवा ली है। कुछ को टीका लगना बाकी है, जो अगले सप्ताह में लग जाएंगे।

समिति के अमर सिंह राठौर ने बताया, बैठक में चीफ जस्टिस के अलावा तीनों हाई कोर्ट बार के प्रतिनिधि और प्रशासनिक न्यायमूर्तिगण शामिल होंगे। उम्मीद हैं, 2 अगस्त से न्यायालयों में प्रत्यक्ष सुनवाई शुरू होने के फैसले पर मुहर लग जाएगी।