मानपुर पुलिस ने एक पक्ष से अकरम पिता एहमद नूर (48) निवासी बड़गोंदा की शिकायत पर गब्बर उर्फ नफीस, साबीर, रमजान, रिजवान, रईस, रफीक शाह, भूरू और राहुल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अकरम ने पुलिस को बताया कि राहुल पहले उनके पास में ड्राइवरी किया करता था। आरोपी राहुल ने उससे मकान बनाने के लिए रुपए उधार लिए थे। रुपए लेने के कुछ दिन बाद आरोपी उसके पास से नौकरी छोड़कर गब्बर के पास काम करने लगा था। कल आरोपी उसे एबीरोड पर होटल के पास में मिल गया था।वहां प उससे उधारी के लिए रुपए मांगे। इसी बात लेकर विवाद हो गया। इसी बात को लेकर आरोपी डंडे और हथियार लेकर हमला कर दिया। आरोपियों ने मारपीट की। पथराव भी कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से गब्बर उर्फ नफीस (39) निवासी मानपुर की शिकायत पर अकरम, इंसाफ, रसीद, अयाज, वसीम और शहीद के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसका आरोप है कि आरोपी रुपए मांगनेके लिए आए और उस परहथियारों से लैस होकर हमला कर दिया।उसके साथ में मारपीट कर दी। दोनों पक्षों के बीच में हुए पथराव में वहां पर खड़ी हुई डायल-100 की गाड़ी काकांच भी फूट गया। विवाद की सूचना पर पुलिस का अमला भी पहुंचा और अब आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
पुराने विवाद में लड़ पड़े रिश्तेदार कंचन विहार कॉलोनी महू में कल बलवा हो गया। पुलिस ने तंजिम फारुयी निवासी गोकुलगंज की शिकायत पर शादाब, दानिश, दिलशाद, इक्लाख, कलीमउल्लाह, फैजान उल्लाह, शादान के खिलाफ केस दर्ज किया है।टीआइ अरुण सौलंकी ने बताया कि आरोपी और घायल पक्ष दोनों रिश्तेदार है। उनके बीच में पुराना विवाद चल रहा है। कल रोजा इफ्तारी के दौरान विवाद हो गया। इस पर आरोपियों ने डंडे और हथियारों से हमला कर दिया।