scriptसंघ के गढ़ में कांग्रेस की सेंध | District Congress breaks in RSS's stronghold | Patrika News

संघ के गढ़ में कांग्रेस की सेंध

locationइंदौरPublished: Apr 08, 2019 11:05:45 am

Submitted by:

Uttam Rathore

महू के सबसे बड़े गांव कोदरिया में हुई बैठक, बूथ वाइज बनाई 11 लोगों की कमेटी

Congress

संघ के गढ़ में कांग्रेस की सेंध

इंदौर.महू क्षेत्र का सबसे बड़ा गांव कोदरिया राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का गढ़ माना जाता है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यहां पर सेंध लगाने का काम जिला कांग्रेस कर रही है, क्योंकि हर चुनाव में कांग्रेस कोदरिया से बुरी तरह हारती आ रही है। इस बार के लोकसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य लेकर जिला कांग्रेस ने बैठक रखी और चुनावी रणनीति बनाने के साथ बूथ वाइज 11 लोगों की कमेटी बनाई है।
महू धार संसदीय क्षेत्र में आता है, लेकिन विधानसभा इंदौर जिले में आती है। इसलिए यहां पर इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्णय मान्य होते हैं। लोकसभा चुनाव के चलते महू की सबसे बड़ी पंचायत कोदरिया में इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सदाशिव यादव ने रविवार को बैठक रखी। इसमें कोदरिया सहित महू और धार के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ नेता शामिल हुए। कोदरिया में कांग्रेस हर चुनाव में लगातार हारती आ रही है। कारण कोदरिया में अधिकतर लोगों का संघ से जुड़ाव है। इसीलिए संघ का सबसे बड़ा गढ़ इसे माना जाता है। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा की उम्मीदवार उषा ठाकुर को महू से जिताने में संघ से जुड़े लोगों का ही हाथ था। इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कैसे भी करके संघ का किला ढहाने में लगी है। इसी के चलते कोदरिया में बैठक रखी गई। यहां की आबादी तकरीबन 25 हजार है और मतदाता 12 हजार के आसपास हैं। हर चुनाव में कांग्रेस कैसे हारती और इस बार कैसे जीत हासिल होगी? इस पर विचार करने के साथ चुनाव लडऩे की रणनीति बनाई गई। बैठक के दौरान बूथ वाइज जिम्मेदारी देते हुए ११ लोगो की कमेटी बनाई गई है।
कौन हैं कांग्रेस के साथ, करेंगे चिन्हित
जिला अध्यक्ष यादव ने कहा कि बैठक के दौरान तय किया गया है कि 11 सदस्यों की बूथ कमेटी में से दो लोग हर बूथ पर संपर्क करेंगे। इसके साथ ही उन लोगों को चिन्हित करेंगे कि कौन पक्का कांग्रेसी है। कौन कांग्रेस के साथ रहकर दिखावे की राजनीति करता है। कौन भाजपा से जुड़ा है और ऐसे कितने लोग हैं जिनका भाजपा-कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं है। यह चिन्हित होने के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी, क्योंकि कोदरिया में कांग्रेस लगातार हारती आ रही है। यादव ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जीत जरूर हासील करेगी। इंदौर लोकसभा क्षेत्र में आने वाली बड़ी पंचायतों पर कांग्रेस का पूरा फोकस रहेगा ताकि लगातार 8 बार हारने का लगा दाग धो सकें। जिला कांग्रेस कमेटी ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि लोकसभा चुनाव में केंद्र की भाजपा सरकार की विफलता और प्रदेश कांग्रेस की सफलता जनता को बताए। बैठक में जगदीश यादव, अमित अग्रवाल, रूपेश यादव, गौरव शर्मा, रवि दरबार, मीना ठाकुर और विजय चौहान आदि शामिल हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो