scriptजिला कांग्रेस फोड़ेगी गांव-गांव में पटाखे | District Congress will throw fireworks in villages | Patrika News

जिला कांग्रेस फोड़ेगी गांव-गांव में पटाखे

locationइंदौरPublished: Jun 10, 2018 08:57:24 pm

Submitted by:

amit mandloi

किसानों को बताएगी राहुल गांधी की घोषणा के बारे में

RAHUL GANDHI FILE PHOTO

RAHUL GANDHI FILE PHOTO

इंदौर.
मंदसौर में हुई सभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों को लेकर जो घोषणाएं की है, जिला कांग्रेस उसे सभी किसानों तक पहुंचाने के लिए घर-घर दस्तक देने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही गांवों में पटाखे फोड़कर गांव वालों को कांग्रेस अध्यक्ष के द्वारा सरकार बनने पर 10 दिनों में किसानों के कर्जा माफ करने की घोषणा की जानकारी देगी।
कांग्रेस द्वारा जिले के सभी गांवो में शुरू किए जाने वाले इस कार्यक्रम को लेकर रविवार को जिला कांग्रेस की एक बैठक गांधी भवन में हुई। इस बैठक में कांग्रेस नेताओं को एक पर्चा भी दिया गया। जिसमें राहुल गांधी के द्वारा की गई घोषणाओं की न सिर्फ फेहरिस्त मौजूद है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा किसानों के साथ कि जा रही धोखाधड़ी की भी जानकारी है। जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष सदाशिव यादव के मुताबिक इस दौरान कार्यकर्ताओं को उनके मतदान केंद्रों की वोटर लिस्ट की जांच करने के लिए भी कहा गया। इस दौरान जहां फर्जी वोटर मिले उनको चिन्हित करने के साथ ही जिन वोटरों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, उन्हें जुड़वाने के लिए भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।
कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक ने ली बैठक
इंदौर शहर के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा भेजे गए समन्वयक निमिश शाह ने रविवार को कांग्रेस दफ्तर में कांग्रेस के सभी मोर्चा, संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होने मौजूद कार्यकर्ताओं को साफ कहा कि वे पार्टी की तरफ से टिकट दिलवाने के लिए नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं को सक्रीय करने के लिए भेजे गए हैं। वे कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां देने आए हैं। इस दौरान उन्होने गुजरात में कांग्रेस द्वारा किस तरह से बदलाव किया गया उसके बारे में भी कार्यकर्ताओं को बताया। वहीं इस दौरान शहर कांग्रेस प्रमोद टंडन ने समन्वयक के सामने ही रोना रोते हुए कहा कि बीते एक साल से कांग्रेस की शहर कार्यकारिणी भंग है, उसके बाद भी कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार सरकार से लोहा ले रहे हैं। और रोजाना प्रदर्शन कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो