उन्होंने निर्देश दिए हैं कि यहां पर मरीजों की सुविधा के लिए एमआरआई मशीन लगाई जाएगी। इसके लिए पर्याप्त स्थान रखा जाए। इसकी मंजूरी दी जा रही है। साथ ही ठेकेदार को काम की गति बढ़ा जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अफसरों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा भी की है।
खाद्य पदार्थ की टेस्टिंग लैब में स्टाफ की होगी भर्ती समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिए हैं कि तलावली चांदा में खाद्य पदार्थ टेस्टिंग लैब का निर्माण दीपावली से पहले किए किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द ही स्टाफ की नियुक्ति करें। अधिकारियों ने बताया कि लैब की बिल्डिंग बन कर तैयार हो गई है। यहां पर एसी लगाए जाने के साथ ही उपकरणों लगाए जाने हैं।
पहले पहुंचे कलेक्टर एसीएस के दौरे से पहले कलेक्टर मनीष सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर अनुपस्थित मिले। उन्होंने सिविल सर्जन को अनुपस्थित रहने वालों का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर सिंह ने बताया कि वे जानकारी जुटा रहे हैं कि दूसरे अस्पताल में अटैचमेंट कराने वाले डॉक्टर वहां भी सेवाएं नहीं दे रहे हैं और ड्यूटी पर नहीं जा रहे हैं। ऐसे डाक्टरों की सूची तैयार कराई जा रही है। इन डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त की जाएंगी। इसके लिए शासन को पत्र भी लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इनके अलावा आठ घंटे की ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उनके पास जिला अस्पताल में डॉक्टरों के ड्यूटी से गायब रहने की लगातार शिकायतें आ रही हैं। मामले में गोपनीय जांच भी कराई जा रही है ताकि अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों और स्टाफ पर कार्रवाई की जा सके।