scriptयुवा खिलाडिय़ों ने दिखाए जौहर | District Kurash Tournament | Patrika News

युवा खिलाडिय़ों ने दिखाए जौहर

locationइंदौरPublished: Nov 20, 2019 11:23:10 am

Submitted by:

Anil Phanse

जिला कुराश प्रतियोगिता

युवा खिलाडिय़ों ने दिखाए जौहर

युवा खिलाडिय़ों ने दिखाए जौहर

इन्दौर। न्यू एरा पब्लिक एकेडमी में जिला कुराश प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के सब जुनियर बालक वर्ग में युवराज कौशल प्रथम और कृष जायसवाल द्वितीय स्थान पर रहे। इसी तरह 25 किलोग्राम वर्ग में राघव कुमावत प्रथम तथा हार्दिक सिंगल द्वितीय स्थान पर रहे। 30 किलोग्राम में हार्दिक यादव प्रथम, विनम कपूर द्वितीय और रक्षित सिंगल तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह सब जूनियर बालिका वर्ग 20 किलोग्राम में प्रथम सृष्टि संधि, द्वितीय कृपानशी शर्मा और तृतीय अरुणा तिवारी रहीं। 28 किलोग्राम भार वर्ग में गौतिका शर्मा प्रथम, दीया जैन द्वितीय और वैष्णवी नरवरिया तृतीय स्थान पर रहीं। 32 किलोग्राम में सौम्या नीम प्रथम, दीक्षिता यादव द्वितीय स्थान पर रहीं। 36 किलोग्राम भारवर्ग में अंजलि कुमावत प्रथम, प्रज्ञा कुमावत द्वितीय और अनामिका वैस तृतीय स्थान पर रहीं। 33 किलोग्राम वर्ग में इशिका पाटिल प्रथम, समीक्षा शर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं। बालक कैडेट ४० किग्रा में योगेश कुशवाह प्रथम, पूरब सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। 45 किलोग्रास में दुर्गेश बाथम प्रथम और श्लोक सैन द्वितीय स्थान पर रहे। 50 किलोग्राम भारवर्ग में सुमित तिवारी प्रथम, कृष्ण मिश्रा द्वितीय और कुणाल देवरे तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रतियोगिता के माध्यम से केडेट और जूनियर वर्ग की जिला टीम का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 5 से 7 दिसंबर तक ग्वालियर में होने वाली राज्य कुराश प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता का तकनीकी संचालन गोपाल पालीवाल, कैलाश बाथम, ललित पानेरी, करण यादव तथा अभिषेक सेन ने किया।

ट्रेंडिंग वीडियो