भाजपा में वार्डों का बंटवारा... बनाएगी शक्ति केंद्र
इंदौरPublished: Jan 17, 2023 10:53:31 am
मंडल पदाधिकारियों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी, नई रणनीति पर इंदौर भाजपा कर रही काम, हर जवाबदार नेता को मिलेगा काम


भाजपा में वार्डों का बंटवारा... बनाएगी शक्ति केंद्र
इंदौर। संगठनात्मक कसावट के लिए भाजपा नित नए प्रयोग करती रही है। वार्ड संरचना से नीचे जाकर अब शक्ति केंद्र पर फोकस किया जा रहा है, जो पांच से सात बूथों को मिलाकर बनाया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर मंडल से लेकर नगर के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी ताकि विधानसभा चुनाव तक वे उस पर मजबूत पकड़ बना सकें।