scriptdo not take your car out of your house on 22nd september know reason | शुक्रवार को घरों से बाहर न निकालें कार, जानें क्या है वजह | Patrika News

शुक्रवार को घरों से बाहर न निकालें कार, जानें क्या है वजह

locationइंदौरPublished: Sep 21, 2023 06:46:43 pm

Submitted by:

Faiz Mubarak

इंदौर की सड़कों पर कल कारें नजर नहीं आएंगी। जिला प्रशासन ने जन भागीदारी से शहर में शुक्रवार को 'नो कार डे' मनाने की अपील की है। मामले में राजनीति भी शुरु हो गई है।

no car day indore
शुक्रवार को घरों से बाहर न निकालें कार, जानें क्या है वजह

बढ़ते एयर पॉल्यूशन के सुधार के लिए इंदौर नगर निगम 22 सितंबर को शहर की सड़कों पर बड़ी मुहिम चलाने जा रहा है। मुहिम ये है कि, इंदौर की सड़कों पर कल कारें नजर नहीं आएंगी। प्रशासन ने इस अभियान का नाम 'नो कार डे' रखा है। प्रशासन इस मुहिम को शहर के लोगों की सहभागिता से चलाएगा। इस संबंध में इंदौर कलेक्टर ने जहां सरकारी विभागों में पदस्थों से एक दिन कार का इस्तेमाल न करने के आदेश दिए हैं साथ ही शहरवासियों से भी एक दिन के लिए कार के इस्तेमाल के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट या साइकिल इस्तेमाल करने की अपील की है। हालांकि, ये तो कल पता चलेगा कि ये मुहिम कितनी सफल होगी ? लेकिन इससे पहले ही इस मामले में राजनीति शुरु हो गई है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.