script

रात 2.30 बजे हॉस्टल में प्लास्टिक के पाइप के सहारे प्रेमिका से मिलने जा रहा था डॉक्टर,पाइप टूटी,हुई मौत

locationइंदौरPublished: Jun 14, 2020 11:20:46 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

सिर के बल नीचे गिरने से डॉक्टर की मौत हो गई।

रात 2.30 बजे हॉस्टल में प्लास्टिक के पाइप के सहारे प्रेमिका से मिलने जा रहा था डॉक्टर,पाइप टूटी,हुई मौत

रात 2.30 बजे हॉस्टल में प्लास्टिक के पाइप के सहारे प्रेमिका से मिलने जा रहा था डॉक्टर,पाइप टूटी,हुई मौत

इंदौर। हॉस्टल में प्रेमिका से मिलने जा रहे एक डॉक्टर की मौत हो गई। डॉक्टर प्रेमिका से मिलने के लिए शुक्रवार रात रात 2.30 बजे हॉस्टल पहुंचा था। डॉक्टर हॉस्टल पहुंचने के बाद लोहे की पाइप के सहारे गर्ल्स होस्टल की छत पर पहुंच गया। वहां से नीचे जाने का दरवाजा बंद था। इसके बाद डॉक्टर प्लास्टिक के पाइप के सहारे प्रेमिका के कमरे के पास जाने लगा। उसी समय पाइप टूट गया और वह सिर के बल नीचे आ गिरा। सिर के बल नीचे गिरने से डॉक्टर की मौत हो गई।

महिला गार्ड ने दी सूचना
बताया जा रहा है कि हॉस्टल में तैनात महिला गार्ड ने डॉक्टर को फर्श पर पड़ा देखा तो इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद डॉक्टर को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने डॉक्टर को मृत घोषित कर दिया।


ये है मामला
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में प्रेमिका से मिलने के लिए डॉक्टर पहुंचा था। डॉक्टर इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के चौथी मंजिल तक पहुंचा ही था कि अचानक पाइप टूट जाने के बाद उसकी मौत हो गई। डॉक्टर बैतूल का निवासी था। खुड़ैल टीआई रूपेश दुबे के अनुसार मृतक डॉ. आयुष (24) पिता राजीव शर्मा है। आयुष ने यहीं से एमबीबीएस किया है और अब इंटर्नशिप कर रहा था। उसकी प्रेमिका भी उसके साथ ही इंटर्नशिप कर रही थी।

सुबह हुई प्रेमिका को जानकारी
हादसे की जानकारी प्रेमिका को सुबह हुई। सुबह प्रेमिका जब सोकर उठी तो उसे हादसे की जानकारी हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रेमिका बदहवास हो गई।

ट्रेंडिंग वीडियो