scriptमार्निंग वॉक करने वाले बन रहे कुत्तों का निशाना, 40 लोगों को काटा | dog bite | Patrika News
इंदौर

मार्निंग वॉक करने वाले बन रहे कुत्तों का निशाना, 40 लोगों को काटा

महिला, बच्चे बन रहे कुत्तों का शिकार

इंदौरSep 01, 2018 / 10:35 pm

प्रमोद मिश्रा

crime

मार्निंग वॉक करने वाले बन रहे कुत्तों का निशाना, 40 लोगों को काटा

इंदौर. पॉश कॉलोनी अनूप नगर के लोग इस समय आवारा कुत्तों से परेशान हो गए है। कॉलोनी की सड़कों पर नजर आने वाले कुत्ते पिछले कुछ समय में करीब 40 लोगों को काट चुके है। एक महिला को तो दूसरी बार कुत्तों ने शिकार बनाया।
स्थिति यह है कि अनूप नगर में लोगों ने मार्निंग वॉक पर निकलना बंद कर दिया है। रहवासी संघ के अध्यक्ष दीपक देसाई के मुताबिक, कॉलोनी की सड़कों पर कुत्तों को झुंड के रूप में घूमते हुए देखा जा सकता है। जब रहवासी मार्निंग वॉक पर निकलते है तो गाडिय़ों की आड़ में बैठे रहने वाले कुत्ते अचानक दौड़कर काट लेते है। रहवासी शोभा कुकरेजा को तो कुत्तों ने दूसरी बार निशाना बनाया है। पहले मई महीने में कुत्ते ने उन्हेें काटा था और तीन दिन पहले फिर उनके पैरों पर काट लिया है। महिला पुलिसकर्मी मीनाक्षी दुबे पर तो तीन बार कुत्तों ने हमला किया, अचानक कुत्ते के लपकने से गिरने के कारण उन्हें सिर में चोट आई थी। एक मासूम बच्ची के पैरों में भी कुत्ते ने काट लिया था, जिससे बच्चों में भी दहशत है। कॉलोनी के रहवासी ऋचा दुबे, रहालु, नवीन, श्रीमती परमार आदि करीब 40 लोगों को कुत्तें काट चुके है। स्थिति यह है कि लोग अब मार्निंग वॉक पर नहीं निकल रहे है। नगर निगम के उपायुक्त रोहन सक्सेना, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उत्तम यादव को कई बार शिकायत की लेकिन वे हर बार कार्रवाई करने से बच जाते है। सीएम हेल्पलाइन पर तीन बार शिकायत दर्ज कराई, कुत्तों पर कार्रवाई तो नहीं करते लेकिन उनकी शिकायत को जरूर बंद कर दिया जाता है। एनजीओ से भी संपर्क किया लेकिन वे भी कार्रवार्ई नहीं करते है। नसबंदी का अभियान भी बंद कर दिया है। मामले में रोहन सक्सेना से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन वे उपलब्ध नहीं हो पाए। जोनल अधिकारी मनोज जैन से संपर्क करने पर उनका कहना था कि कुत्तों की समस्या के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है, स्वास्थ्य विभाग इस पर कार्रवाई करता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो