scriptबेटी को दिया दहेज, अब बहू से वसूली के लिए किया ऐसा काम | dowry case registered in indore | Patrika News

बेटी को दिया दहेज, अब बहू से वसूली के लिए किया ऐसा काम

locationइंदौरPublished: Mar 15, 2019 12:59:50 pm

बेटी को दिया दहेज, अब बहू से वसूली के लिए किया ऐसा काम

dowry

बेटी को दिया दहेज, अब बहू से वसूली के लिए किया ऐसा काम

इंदौर. विदुर नगर की एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि ननद की शादी में उसके ससुरालवालों ने दहेज दिया, अब उस पर दबाव डाल रहे हैं कि मायके से रुपए लेकर आए, ताकि दिए गए दहेज की भरपाई हो सके।
पुलिस के अनुसार मीनाक्षी की शिकायत पर उसके पति सुमित चौहान, सास किरण और ननद प्रिया पति लखन निवासी महूगांव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि हाल ही में प्रिया की शादी हुई। उसकी शादी के बाद से ससुराल पक्ष परेशान कर रहा है। उनका कहना है कि प्रिया की शादी में काफी दहेज दिया है। मीनाक्षी अपने परिवारवालों से पैसा लेकर आए। जब उसने मांग पूरी नहीं की तो परेशान करना शुरू कर दिया। उसके साथ मारपीट भी किया करते थे। प्रिया भी ताने मारती है। तीन दिन पहले पति ने यह कहकर उसे घर से निकाल दिया कि मायकेवालों से बात करने का ज्यादा शौक है, अब मेरे घर से चली जा। 11 लाख रुपये लिए बिना घर वापस मत आना। इतना ही नहीं उसे धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो पिता की नौकरी खतरे में पड़ जाएगी।
सोने के हार के लिए किया परेशान

इंद्रपुरी में रहने वाली उमा जसवानी ने पति कपिल और ससुर अशोक भाटिया के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज करवाया। उसने पुलिस को बताया कि सोने का हार लाने की बात को लेकर उसे प्रताडि़त कर रहे हैं। वहीं उषा नगर में रहने वाले शीला वैद्य ने पति ऋषि और ससुर अशोक वैद्य के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो